Kahaan Hum Kahaan Tum 2 December 2019, Preview Episode: शो में इस वक्त दिखाया जा रहा है कि रोहित के परिवार वाले सोनाक्षी से बहुत नाराज हैं। ऐसे में रोहित को समझ नहीं आ रहा कि उसे कहां जाना चाहिए। रोहित अपने परिवार का साथ देगा या अकेली पत्नी का सपोर्ट करेगा, शो में इस वक्त ये जानना काफी इंट्रस्टिंग हो रखा है। हाल ही में इस शो से एक प्रोमो सामने आया है जिसमें दिखाया जाता है कि सोनाक्षी घरवालों के ताने सुन कर परेशान हो जाती है।
हर कोई उसकी बेइज्जती करता है ऐसे में वह मायूस होकर अकेली कमरे में खुद को बंद कर लेती है। तभी रोहित सोनाक्षी के पीछे दौड़कर जाता है। रोहित सोनाक्षी का दरवाजा खटकाते की कोशिश करता ही है तभी उसकी मां पीछे से आकर रोहित को रोक देती है।अब ऐसे में रोहित का दिल करेगा कि वह सोनाक्षी के पास जाए और उसे मॉरल सपोर्ट दे। लेकिन उसके परिवार वाले ऐसा नहीं होने देंगे। तो क्या सोनाक्षी और रोहित के बीच में दूरियां आ जाएंगी। रोहित सोनाक्षी को ऐसे ही बीच में अकेला छोड़ देगा? जानिए:-
Highlights
पेपर में सोनाक्षी को लेकर खबर छपती है कि वह एक गोद ली हुई लड़की है। ये सुन कर सोनाक्षी के ससुराल वाले सख्ते में आ जाते हैं। शइस खबर को अखबार में फैलाने को लेकर सोना की फैमिली बेहद गुस्से में होती है। सोनाक्षी की सास कहती है कि तुमने हमारी इज्जत मिट्टी में मिला दी है। सोना कहती है कि मैंने ऐसा कुछ भी नहीं किया। लेकिन कोई उसकी सच नहीं मानता।
शो कहां हम कहां तुम में सोनाक्षी का किरदार निभाने वालीं दीपिका कक्कड़ को बहू के रूप में फैंस बहुत पसंद करते हैं। इस शो में भी दीपिका अदाकारा की भूमिका निभा रही है। जो कि टीवी सीरियल में काम करती है। शो में टीवी सीरियल में सोनाक्षी बन कर वह पार्वती की भूमिका भी निभाती हैं। अभी शो में सोनाक्षी की शादी रोहित से हो चुकी है।
इस सीन से पहले सोनाक्षी और रोहित के बीच में प्यार भरी तकरार दिखाई गई थी। सोनाक्षी रोहित के लिए लंच लेकर हॉस्पिटल पहुंची थी। इस बीच दोनों के बीच में प्यार भरी नोकझोंक भी हुई थी। फैंस को ये सीन काफी पसंद आया।
रोहित ने सोनाक्षी को बीच रास्ते में अकेले छोड़ दिया है। वह सोनाक्षी पर ट्रस्ट करता है लेकिन अपने परिवार की वजह से वह भी सोनाक्षी का साथ नहीं दे पा रहा है। तो क्या ऐसे में रोहित सोनाक्षी से किए वादे तोड़ रहा है। सात फेरों के साथ लिए वचनों से मुकर रहा है। शो में ऐसा ही कुछ ट्विस्ट देखने को मिलेगा आगे। क्योंकि सोनाक्षी कहते कहते थक गई है कि वह बेकसूर है। उसने कुछ नहीं किया पेपर में जो भी छपा उससे वह अंजान है। लेकिन कोई भी उसकी बात को मानने को तैयार नहीं है।
रोहित सोनाक्षी से बेहद प्यार करता है और चाहकर भी उससे दूर नहीं रह सकता वहीं सोनाक्षी चाहती है कि रोहित परिवार को हमेशा सबसे उपर रखकर ही कोई फैसला करे।
परी ने ठान लिया है कि वो पूजा को बरबाद करके रहेगी और उसका नाम मिट्टी में मिला देगी लेकिन अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या सोनाक्षी और रोहित पूजा को बदनाम होने से बचा पाते हैं या नहीं।
रोहित के घरवाले सोनाक्षी को पसंद नहीं करते हैं जिसके चलते वो चाहते हैं कि सोनाक्षी रोहित की लाइफ से हमेशा हमेशा के लिए दूर हो जाए इसके चलते हमें देखने को मिलने वाला है कि वो कुछ ऐसा कर सकते हैं जिसके बाद रोहित सोनाक्षी से दूर हो जाएगा।
रोहित फिलहाल बहक गया है लेकिन बहुत जल्द उसके सामने सच्चाई आ जाएगी। फिलहाल सोनाक्षी को सबसे ज्यादा रोहित की जरूरत है ऐसे में रोहित उसे निराश नहीं करेगा और सबके खिलाफ जाकर उसका साथ देगा।
सोनाक्षी का दिल टूट चुका है लेकिन फिर भी उसे कहीं न कहीं रोहित पर पूरा भरोसा है कि इस मुश्किल हालात में कोई उसका साथ दे या न दे लेकिन रोहित जरूर उसका साथ देगा।
सोना सोचती है कि आखिर उसने ऐसीस क्या गलती करती जिसकी सजा उसे मिल रही है। सोना कहती है कि उसके ससुराल वाले तो छोड़ो उसका पति भी उसपर विश्वास नहीं कर रहा है। हालांकि रोहित का मन कहता है कि सोना सच कह रही है। फिर भी वह अपनी मां के कहने पर रुक जाता है।
सोनाक्षी पर उसके ससुराल वालों ने इल्जाम लगाया है कि उनके खिलाफ सोनाक्षी ने प्रेस में बोला है। जो कि अखबार में छप गया है। सोनाक्षी इस बारे में अपनी सफाई देती है। वह कहती है कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया है। लेकिन कोई भी उसकी बात करा विश्वास करने को तैयार नहीं है। इतना ही नहीं रोहित भी उसका सच नहीं मानता । जब रोहित सोनाक्षी की बातों का विश्वास नहीं करता इसके बात वह काफी मायूस हो जाती है औऱ खुद को अकेले कमरे में बंद करलेती है।
कहां हम कहां तुम में बहुत ही इंट्रस्टिंग मोड़ आ चुका है। क्योंकि शो में अब रोहित और सोनाक्षी के बीच मन मुटाव शुरू हो गया है। रोहित सोनाक्षी की शादी बड़ी ही मुश्किलों से हुई है। इस बीच कई रुकावटें आईं जैसे पहले घरवाले नहीं माने। जब माने तो सोनाक्षी के घरवालों ने टांग अड़ाई। जब दोनों के परिवार माने तो रोहित की एक्स आ गई। फिर जब रोहित की एक्स का मामला शांत हुआ तो कोई पागल आशिक सोनाक्षी के पीछे पड़ गया और उसे मंडप में जाने से रोकने लगा। सोनाक्षी को इस बीच काफी कुछ झेलना पड़ा था। सोनाक्षी अपनी शादी वाले दिन किडनैप हो गई थी। जैसे तैसे जान बचाकर भागी सोनाक्षी और रोहित का मिलन हुआ। और अब ये मुसीबत आन पड़ी।