Kahaan Hum Kahaan Tum 2 December 2019, Preview Episode: शो में इस वक्त दिखाया जा रहा है कि रोहित के परिवार वाले सोनाक्षी से बहुत नाराज हैं। ऐसे में रोहित को समझ नहीं आ रहा कि उसे कहां जाना चाहिए। रोहित अपने परिवार का साथ देगा या अकेली पत्नी का सपोर्ट करेगा, शो में इस वक्त ये जानना काफी इंट्रस्टिंग हो रखा है। हाल ही में इस शो से एक प्रोमो सामने आया है जिसमें दिखाया जाता है कि सोनाक्षी घरवालों के ताने सुन कर परेशान हो जाती है।

हर कोई उसकी बेइज्जती करता है ऐसे में वह मायूस होकर अकेली कमरे में खुद को बंद कर लेती है। तभी रोहित सोनाक्षी के पीछे दौड़कर जाता है। रोहित सोनाक्षी का दरवाजा खटकाते की कोशिश करता ही है तभी उसकी मां पीछे से आकर रोहित को रोक देती है।अब ऐसे में रोहित का दिल करेगा कि वह सोनाक्षी के पास जाए और उसे मॉरल सपोर्ट दे। लेकिन उसके परिवार वाले ऐसा नहीं होने देंगे। तो क्या सोनाक्षी और रोहित के बीच में दूरियां आ जाएंगी। रोहित सोनाक्षी को ऐसे ही बीच में अकेला छोड़ देगा? जानिए:-

Live Blog

13:31 (IST)02 Dec 2019
गुस्से में बोल पड़ी सोनाक्षी की सासूमां- हमारी इज्जत डुबा दी..

पेपर में सोनाक्षी को लेकर खबर छपती है कि वह एक गोद ली हुई लड़की है। ये सुन कर सोनाक्षी के ससुराल वाले सख्ते में आ जाते हैं। शइस खबर को अखबार में फैलाने को लेकर सोना की फैमिली बेहद गुस्से में होती है। सोनाक्षी की सास कहती है कि तुमने हमारी इज्जत मिट्टी में मिला दी है। सोना कहती है कि मैंने ऐसा कुछ भी नहीं किया। लेकिन कोई उसकी सच नहीं मानता।

11:45 (IST)02 Dec 2019
रोहित से हुई थी सोनाक्षी की शादी..

शो कहां हम कहां तुम में सोनाक्षी का किरदार निभाने वालीं दीपिका कक्कड़ को बहू के रूप में फैंस बहुत पसंद करते हैं। इस शो में भी दीपिका अदाकारा की भूमिका निभा रही है। जो कि टीवी सीरियल में काम करती है। शो में टीवी सीरियल में सोनाक्षी बन कर वह पार्वती की भूमिका भी निभाती हैं। अभी शो में सोनाक्षी की शादी रोहित से हो चुकी है।

10:23 (IST)02 Dec 2019
फैंस को पसंद आती है रोहित सोनाक्षी की चिकचिक..

इस सीन से पहले सोनाक्षी और रोहित के बीच में प्यार भरी तकरार दिखाई गई थी। सोनाक्षी रोहित के लिए लंच लेकर हॉस्पिटल पहुंची थी। इस बीच दोनों के बीच में प्यार भरी नोकझोंक भी हुई थी। फैंस को ये सीन काफी पसंद आया।

08:54 (IST)02 Dec 2019
सोनाक्षी की बात कोई मानने को नहीं राजी, पति ने भी छोड़ा रास्ते में हाथ..

रोहित ने सोनाक्षी को बीच रास्ते में अकेले छोड़ दिया है। वह सोनाक्षी पर ट्रस्ट करता है लेकिन अपने परिवार की वजह से वह भी सोनाक्षी का साथ नहीं दे पा रहा है। तो क्या ऐसे में रोहित सोनाक्षी से किए वादे तोड़ रहा है। सात फेरों के साथ लिए वचनों से मुकर रहा है। शो में ऐसा ही कुछ ट्विस्ट देखने को मिलेगा आगे। क्योंकि सोनाक्षी कहते कहते थक गई है कि वह बेकसूर है। उसने कुछ नहीं किया पेपर में जो भी छपा उससे वह अंजान है। लेकिन कोई भी उसकी बात को मानने को तैयार नहीं है। 

20:29 (IST)01 Dec 2019
रोहित के दिल में है सोनाक्षी के लिए बेहद प्यार

रोहित सोनाक्षी से बेहद प्यार करता है और चाहकर भी उससे दूर नहीं रह सकता वहीं सोनाक्षी चाहती है कि रोहित परिवार को हमेशा सबसे उपर रखकर ही कोई फैसला करे।

20:04 (IST)01 Dec 2019
परी रच रही है साजिश

परी ने ठान लिया है कि वो पूजा को बरबाद करके रहेगी और उसका नाम मिट्टी में मिला देगी लेकिन अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या सोनाक्षी और रोहित पूजा को बदनाम होने से बचा पाते हैं या नहीं।

19:25 (IST)01 Dec 2019
रोहित के घरवाले हैं सोनाक्षी के खिलाफ

रोहित के घरवाले सोनाक्षी को पसंद नहीं करते हैं जिसके चलते  वो चाहते हैं कि सोनाक्षी रोहित की लाइफ से हमेशा हमेशा के लिए दूर हो जाए इसके चलते हमें देखने को मिलने वाला है कि वो कुछ ऐसा कर सकते हैं जिसके बाद रोहित सोनाक्षी से दूर हो जाएगा।

19:00 (IST)01 Dec 2019
रोहित देगा सोनाक्षी का साथ

रोहित फिलहाल बहक गया है लेकिन बहुत जल्द उसके सामने सच्चाई आ जाएगी। फिलहाल सोनाक्षी को सबसे ज्यादा रोहित की जरूरत है ऐसे में रोहित उसे निराश नहीं करेगा और सबके खिलाफ जाकर उसका साथ देगा।

18:37 (IST)01 Dec 2019
सोनाक्षी को है रोहित पर पूरा भरोसा

सोनाक्षी का दिल टूट चुका है लेकिन फिर भी उसे कहीं न कहीं रोहित पर पूरा भरोसा है कि इस मुश्किल हालात में कोई उसका साथ दे या न दे लेकिन रोहित जरूर उसका साथ देगा।

15:26 (IST)01 Dec 2019
मां के कहने पर रुक गया रोहित, सोनाक्षी को नहीं मनाया..

सोना सोचती है कि आखिर उसने ऐसीस क्या गलती करती जिसकी सजा उसे मिल रही है। सोना कहती है कि उसके ससुराल वाले तो छोड़ो उसका पति भी उसपर विश्वास नहीं कर रहा है। हालांकि रोहित का मन कहता है कि सोना सच कह रही है। फिर भी वह अपनी मां के कहने पर रुक जाता है। 

15:02 (IST)01 Dec 2019
सोनाक्षी ने खुद को अकेले में कमरे में किया कैद, मायूस हो गई है सोना..

सोनाक्षी पर उसके ससुराल वालों ने इल्जाम लगाया है कि उनके खिलाफ सोनाक्षी ने प्रेस में बोला है। जो कि अखबार में छप गया है। सोनाक्षी इस बारे में अपनी सफाई देती है। वह कहती है कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया है। लेकिन कोई भी उसकी बात करा विश्वास करने को तैयार नहीं है। इतना ही नहीं रोहित भी उसका सच नहीं मानता । जब रोहित सोनाक्षी की बातों का विश्वास नहीं करता इसके बात वह काफी मायूस हो जाती है औऱ खुद को अकेले कमरे में बंद करलेती है।  

15:00 (IST)01 Dec 2019
सोनाक्षी और रोहित की लाइफ में इतनी सारी प्रॉब्लम्स ने दी दस्तक..

कहां हम कहां तुम में बहुत ही इंट्रस्टिंग मोड़ आ चुका है। क्योंकि शो में अब रोहित और सोनाक्षी के बीच मन मुटाव शुरू हो गया है। रोहित सोनाक्षी की शादी बड़ी ही मुश्किलों से हुई है। इस बीच कई रुकावटें आईं जैसे पहले घरवाले नहीं माने। जब माने तो सोनाक्षी के घरवालों ने टांग अड़ाई। जब दोनों के परिवार माने तो रोहित की एक्स आ गई। फिर जब रोहित की एक्स का मामला शांत हुआ तो कोई पागल आशिक सोनाक्षी के पीछे पड़ गया और उसे मंडप में जाने से रोकने लगा। सोनाक्षी को इस बीच काफी कुछ झेलना पड़ा था। सोनाक्षी अपनी शादी वाले दिन किडनैप हो गई थी। जैसे तैसे जान बचाकर भागी सोनाक्षी और रोहित का मिलन हुआ। और अब ये मुसीबत आन पड़ी।