बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा टीवी स्टार्स भी डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। टीवी के पॉपुलर डांसिंग रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर-3’ की जज गीता कपूर भी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। चर्चा ऐसी है कि ‘गीता मां’ के नाम से मशहूर 45 साल की उम्र में गीता कपूर को आखिरकार उनका प्यार मिल गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गीता कपूर इन दिनों मॉडल राजीव खिंची के संग अफेयर में हैं।

सोशल मीडिया पर गीता और राजीव की साथ में तस्वीरों के सामने आने के बाद बाद बी-टाउन में दोनों के अफेयर का दावा किया जा रहा है। हालांकि गीता और राजीव ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साध रखी है। गीता कपूर और राजीव खिंची अक्सर दोनों ही इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं। गीता के साथ रिश्ते को लेकर राजीव ने मीडिया से बातचीत में कहा था, ”यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन हम दोनों एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। हम दोनों किसी भी रोमांटिक इक्वेशन में नहीं हैं। हम दोनों एक दूसरे को कई सालों से जानते हैं। यदि हमारे बीच रोमांस का सीन होता है तो दुनिया को पता चल जाएगा।”

https://www.instagram.com/p/BAcYw9snyT5/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/p/BH-FlCRglXg/?utm_source=ig_embed

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजीव खिंची पेशे से मॉडल, एक्टर, डायरेक्टर और कोरियोग्राफर हैं। राजीव ने न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वॉयर पर हुए नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को भी कोरियोग्राफ किया था। वहीं गीता कपूर टीवी के कई चर्चित शो में जज की भूमिका अदा कर चुकी हैं। गीता को बतौर जज ‘डांस इडिया डांस’, ‘डीआईडी लिटिल चैंप्स’ और ‘इडिया डांसिंग सुपरस्टार’ जैसे शोज में देखा जा चुका है। इसके अलावा गीता ने ‘फिजा’, ‘अशोका’ और ‘साथिया’ जैसी फिल्मों के गानों को भी कोरियोग्राफ किया है। बता दें कि गीता कपूर ने महज 15 साल की उम्र में ही कोरियोग्राफर फराह खान के डांस ग्रुप को ज्वॉइन कर लिया था।

Rose Day पर करिश्मा का दिलकश अंदाज, दिला रहीं 90’s की याद