Indian Idol Season 11 Episode 2 Written Updates: टीवी के पॉपुलर म्यूजिक रियलिटी शो इंडियन आयडल सीजन 11 का आगाज हो चुका है। हमेशा की तरह इस बार भी दर्शकों में शो को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस सीजन को जहां नेहा कक्‍कड़, विशाल ददलानी और अनु मलिक जज कर रहे हैं वहीं आदित्य नारायण शो को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।

आज के एपिसोड में आई कटेंस्टेंट जाह्नवी ने जहां अपने सुरों से जजेज को इंप्रेस किया वहीं आज शो में औरंगाबाद की मिट्टी की खुशबू लेकर आए 26 साल के किसान राहुल खरे जो Khela mandala गाना गाते हुए नजर आए। राहुल की सिंगिंग सुनकर शो के जज अनु मलिक दंग रह गए और कहा कि आपकी उपस्थिति ने इंडियन आयडल के मंच की गरिमा बढ़ा दी है।

वहीं अगर कल के एपिसोड की बात करें तो कल स्टेज पर कई कंटेस्‍टेंट परफॉर्म करते हुए नजर आए थे। कल के दिन सबका ध्यान खींचा था ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैम्‍प्‍स’ के विजेता रह चुके 18 साल के अजमत हुसैन ने अजमत शो के दौरान काफी नर्वस नजर आए और शो में आगे आने से मना करते हुए दिखाई दिए लेकिन बाद में जजेज ने उन्हें काफी मोटिवेट किया और अजमत शो में आगे आने के लिए तैयार हुए। इसके अलावा कल के एपिसोड में शू पॉलिस करने वाले कटेंस्टेंट सनी ने भी काफी शानदार प्रदर्शन किया। सनी को देख अनु मलिक ने कहा कि तुम नुसरत फतेह अली खां जैसा गाते हो।

Live Blog

Highlights

    21:42 (IST)13 Oct 2019
    इंडियन आयडल के दूसरे दिन का ऑडिशन हुआ खत्म

    आज शो में काफी कंटेस्टेंट ने अपनी सिंगिंग का लोहा मनवाते हुए थिएटर राउंड का टिकट हांसिल किया है।

    21:40 (IST)13 Oct 2019
    स्टेज पर गाना गाने आईं 17 साल की प्रतिवा दत्ता

    प्रतिवा ने शुरू किया गाना। प्रतिमा का गाना सुन जजेज हुए खुश। प्रतिमा का थिएटर राउंड में आऩा तय

    21:35 (IST)13 Oct 2019
    रिदम की परफॉर्मेंस ने जीता जजेज का दिल

    जजेज ने की स्टेज पर जमकर मस्ती

    21:30 (IST)13 Oct 2019
    विशाल ने कहा कि आप जीत सकते हो इंडियन आइडल

    रिदम ने जीता अपनी सिंगिंग से जजेज का दिल 

    21:28 (IST)13 Oct 2019
    मस्ती के पलों की तस्वीर

    कटेंस्टेंट ने लूटी महफिल उसका मुम्बई आऩा तय 

    21:27 (IST)13 Oct 2019
    स्टेज पर आए नए कटेंस्टेंट

    कटेंस्टेंट ने अपनी आवाज से लूटा जजेज का दिल। कटेंस्टेंट के साथ उसके परिवार से 5 लोग आए थे जिन्होंने जजेज के साथ स्टेज पर काफी मस्ती की।

    21:22 (IST)13 Oct 2019
    जजेज कर रहे हैं मस्ती

    अनू मलिक और नेहा कक्कड़ कर रहे हैं मस्ती

    21:12 (IST)13 Oct 2019
    अभिनाश का गाना सुन फूट फूटकर रोईं नेहा कक्कड़

    अभिनाश आ रहे हैं मुम्बई  

    21:11 (IST)13 Oct 2019
    अभिनाश ने किया अपनी सिंगिंग से जजेज को इम्प्रेस

    अभिनाश देख नहीं सकते हैं उन्होंन परेशान होकर कई बार आत्महत्या करने की भी कोशिश की।

    21:08 (IST)13 Oct 2019
    नेहा कक्कड़ फूट फूटकर रो रही हैं।

    अभिनाष का गाना सुन नेहा स्टेज पर फूट फूटकर रो रही हैं 



    21:05 (IST)13 Oct 2019
    Khela mandala गाने से राहुल ने जीता जजेज का दिल

    राहुल ने काफी शानदार गाना गाकर जजेज को इम्प्रेस किया।

    20:59 (IST)13 Oct 2019
    राहुल के घर में है संगीत शापित

    राहुल का मुम्बई आना तय राहुल की सिंगिंग ने जीता जजेज का दिल 

    20:58 (IST)13 Oct 2019
    राहुल ने अपनी आवाज से बिखेरा जलवा

    राहुल का मुम्बई आना लगभग तय है। राहुल ने शुरू किया गाना। राहुल गा रहे हैं मराठी गाना

    20:56 (IST)13 Oct 2019
    26 साल के राहुल खरे आए स्टेज पर

    26 साल के किसान राहुल खरे पेशे से किसान हैं। राहुल सुना रहे हैं अपनी कहानी राहुल ने बताया उनके जीवन में दो चीजें काफी करीब है एक सिंगिंग और दूसरी खेती।

    20:53 (IST)13 Oct 2019
    जजेज कर रहे हैं चेतना की तारीफ

    चेतना की आंखो से छल्का आंसू। चेतना आ रही हैं मुम्बई।

    20:52 (IST)13 Oct 2019
    चेतना का मुम्बई आना लगभग तय

    चेतना और उनके चाचा की तस्वीर

    20:50 (IST)13 Oct 2019
    चेतना गा रही हैं शानदार गाना

    चेतना गा रही हैं अमिताभ बच्चन की फिलम शराबी का सॉन्ग अपने ही अंदाज में 



    20:49 (IST)13 Oct 2019
    चेतना ने बताया पिता नहीं चाहते की मैं गायक बनूं

    चेतना ने शुरू किया गाना

    20:47 (IST)13 Oct 2019
    स्टेज पर गाना गाने आईं चेतना

    चेतना 20 साल की हैं। चेतना को है अपने चाचा से काफी लगाव क्या वो कर पाएंगी अपनी सिंगिंग से जजेज को इंप्रेस

    20:45 (IST)13 Oct 2019
    स्टेज पर हुई मजाक की सारी हदें पार

    22 साल का लड़का गाना गाते गाते फटा जा रहा है। सारे जजेज हंस हंसकर लोटपोट

    20:43 (IST)13 Oct 2019
    जग्गा लेकर जा रहे हैं खाने का डिब्बा

    जग्गा ने हंसा हंसाकर लोगों को किया लोटपोट

    20:41 (IST)13 Oct 2019
    स्टेज पर हो रहा है मजाक

    सिंगिंग की जगह कटेंस्टेंट ने किया डांस और बनवाया अपना मजाक। सारे दर्शक हंस-हंस कर लोटपोट

    20:40 (IST)13 Oct 2019
    अलिश आ रहे हैं मुम्बई

    अपनी सिंगिंग से अलिश ने मनवाया अपना लोहा

    20:36 (IST)13 Oct 2019
    जजेज ने बांधा अलिश की तारीफों के पुल

    इस वक्त स्टेज पर अलिश के साथ उनके पिता मौजूद हैं। अलिश भावुक हो गए हैं और उनके साथ उनके पिता भी स्टेज पर रो रहे हैं। अलिश के पिता का नाम है देवेन्द्र कुमार।

    20:33 (IST)13 Oct 2019
    अलिश का मुम्बई आना लगभग तय

    अलिश ने अपने सिंगिंग से बांधा समां

    20:32 (IST)13 Oct 2019
    अलिश ने शुरू किया गाना

    अलिश जब वी मेट फिल्म का गाना गा रहे हैं। 

    20:31 (IST)13 Oct 2019
    स्टेज पर आ चुके हैं अलिश मोहन

    अलिश पिछले 15 सालों से क्लासिकल संगीत सीख रहे हैं। अलिश के पिता तबला बजाते हैं।

    20:28 (IST)13 Oct 2019
    जान्नबी आ रही हैं मुम्बई

    जान्नबी को मिला standing ovation। अनु मलिक खड़े हुए टेबल पर

    20:26 (IST)13 Oct 2019
    जान्नबी गा रही हैं जाने तू या जाने न फिल्म का गाना

    जान्नबी का अंदाज सबसे जुदा है उन्होंने गाने को नए ढंग से कम्पोज किया है जजेज उनकी गायिकी को काफी पसंद कर रहे हैं और उनका थिएटर राउंड में आना लगभग तय है।

    20:24 (IST)13 Oct 2019
    जान्नबी दास ने शुरू किया गाना

    जान्नबी ने अपने स्टाइल से जीता जजेज का दिल

    20:22 (IST)13 Oct 2019
    स्टेज प गाने के लिए आ रही हैं जान्नबी दास

    जान्नबी दास को खाना बहुत ज्यादा पसंद है। 90 किलो की जान्नबी क्या आज जजेज को इम्प्रेस कर पाएंगी या नहीं 

    20:10 (IST)13 Oct 2019
    ऋषभ आ रहे हैं अगले राउंड में

    जजेज ने की ऋषभ की तारीफ। तीनों जजेज ने कही उन्हें मुम्बई आने के लिए हां।

    20:08 (IST)13 Oct 2019
    ऋषभ गा रहे हैं शानदार गाना

    ऋषभ लव आज कल फिल्म का गाना गा रहे हैं।

    20:06 (IST)13 Oct 2019
    ऋषभ ने शुरू किया गाना

    ऋषभ की आवाज सुन जजेज काफी खुश नजर आ रहे हैं। ऋषभ को देखकर तो ऐसा लगता है कि उनका अगले राउंड में आना लगभग तय है।

    20:05 (IST)13 Oct 2019
    ऋषभ पहुंचे स्टेज पर

    ऋषभ ने फॉर्म में लिखा कि उनकी सबसे बड़ी समस्या उनकी अमीरी है।

    20:04 (IST)13 Oct 2019
    तैयार है दिल्ली

    आज के दिन की शुरूआत कर रहे हैं रिषभ चतुर्वेदी। रिषभ सुना रहे हैं अपने अमीरी के किस्से

    20:01 (IST)13 Oct 2019
    मच गया शोर सारी नगरी में आज इडिंयन आयडल पहुंचा दिल्ली में

    आज दिल्ली में होगा सुरों का महामुकाबला देखना होगा दिल्ली से कौन- कौन जाता है थिएटर राउंड में।

    19:59 (IST)13 Oct 2019
    शुरू हुआ इंडियन आयडल

    टीवी के पॉपुलर म्यूजिक रियलिटी शो इंडियन आयडल सीजन 11 के दूसरे एपिसोड का आगाज हो चुका है।

    19:32 (IST)13 Oct 2019
    16 साल की अबोली ने जीता था जजेज का दिल

    कल शो के दौरान स्टेज पर परफार्म करने के लिए 16 साल की अबोली आईँ थी। अबोली ने अपनी बातों से जजेज को काफी इम्प्रेश किया था।

    19:29 (IST)13 Oct 2019
    दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है सुरों का महामुकाबला

    एक फैन ने इंडियन आयडल की तारीफ करते हुए लिखा कि कई सिंगिंग रियलिटी शोज आते हैं लेकिन इंडियन आइडल जैसा कोई भी नहीं।