हर्ष और भारती कुछ वक्त पहले शादी के बंधन में बंधे। वहीं अब ये कपल टेलीविजन रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 9 में नजर आ रहा है। शो में भारती सिंह अन्य कंटेस्टेंट्स को हंसाती भी हैं और खुद भी खूब मस्ती करती हैं। वहीं इस शो से एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें हर्ष और भारती दोनों साथ में अपने लवली लम्हें एंजॉय कर रहे हैं। ऐसे में डोरबेल बजती है। तभी भारती पति को छोड़ दरवाजा खोलने जाती हैं। भारती को पहले तो दरवाजे पर कोई दिखाई नहीं देता। लेकिन अचानक नीचे देखने पर एक छोटा सा बच्चा नजर आता है।
भारती उस बच्चे को देख कर बोलती हैं कि ये बच्चा किसका है। वहीं हर्ष भी कहते सुने जाते हैं- ‘किसी का सफेद कलर का बच्चा है भाई?’ इसके बाद भारती कहती हैं ‘ये तेरी ही रोजी की बगिया का फूल है। हर्ष ये तुम्हारा ही बच्चा है।’ इस बीच भारती दातों में उंगली चबाती दिखती है, तो वहीं हर्ष माथे पर हाथ धरे दिखाई देते हैं। देखें ये वीडियो:-
.@writerharsh and @bharti_lalli are in a fix and can't figure out whose kid is waiting outside the door for them. #KKK9 #JigarPeTrigger pic.twitter.com/svmidlyDHN
— ColorsTV (@ColorsTV) January 11, 2019
बता दें, इन दिनों रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 दर्शकों के बीच खूब पॉपुलैरिटी हासिल कर रहा है। शो में भारती सिंह की मस्ती भी देखने लायक होती हैं। भारती का एक वीडियो सामने आया था जिसमें टास्क करते वक्त वह बहुत रोती नजर आईं थीं। इस टास्क में भारती को देख एक अन्य कंटेस्टेंट्स ने कहा, ‘भारती को देख लग रहा है कि यह बहुत कठिन टास्क है। भारती सबको हंसाती है लेकिन टास्क की वजह से उसकी आंखों में आंसू होने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितना मुश्किल है।’
रोहित शेट्टी लंबे समय से शो खतरों के खिलाड़ी को होस्ट करते आ रहे हैं। इससे पहले रोहित इस शो के पांचवे, छठे और आठवें सीजन को भी होस्ट कर चुके हैं। रोहित अब 9वां सीजन होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा खतरों के खिलाड़ी को अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, और अर्जुन कपूर भी होस्ट कर चुके हैं। अक्षय ने इस शो का पहला, दूसरा और चौथा सीजन होस्ट किया था। प्रियंका ने तीसरा सीजन होस्ट किया था। फिर रोहित ने पांचवा, छठा और आठवां। इससे पहले 7वां शो अर्जुन कपूर होस्ट कर चुके थे। अब रोहित 9वें सीजन के साथ फिर वापसी कर चुके हैं।