गुरुमीत चौधरी और देबीना अकसर टीवी शोज में साथ नजर आते हैं। लेकिन एक बार देबीना ‘किचन चैंपियन’ शो में जा पहुंची जहां उन्होंने खाना बनाते हुए खुद से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। एक्ट्रेस ने बताया कि एक बार वह कॉक्रोच खा गई थीं। दरअसल, देबीना स्वादिष्ट खाना बना रही थीं। शो को एक्टर अर्जुन बिजलानी होस्ट कर रहे थे। वहीं इस शो में देबीना को चुनौती देने के लिए रश्मि देसाई आई थीं।

वह दूसरी तरफ तड़कती भड़कती डिश बना रही थीं। तभी अर्जुन ने देबीना से सवाल पूछ लिया। देबीना- क्या कभी आपने कोई अजीब चीज खाई है जिसे खाकर आपने कहा हो अये हाये ये क्या खा लिया। इस पर देबीना पुराना वाकया याद कर बताती हैं- एक्चुली मैंने ना एक बार कॉक्रोच खा लिया था गलती से। देबीना के मुंह से ये बात सुन कर रश्मि देसाई भी रिएक्ट करती हैं और कहती हैं-क्या?

शो में तीन छोटे छोटे बच्चे भी काउच पर बैठे होते हैं, देबीना की बात सुन कर वह भी चेहरे बनाने लगते हैं। खुद देबीना भी मुंह बनाने लगती हैं। अर्जुन पूछते हैं -कोई कॉक्रोच कैसे खा सकता है?

ऐसे में देबीना बताती हैं कि -अरे खाना खुला हुआ था तो उसमें कॉक्रोच आ कर मिक्स हो गया। मुझे पता ही नहीं चला। मैं खा रही थी और मुझे लगा झींगा है। फिर मैंने मम्मी को पूछा कि इसमें झींगा डाला है क्या? मम्मी ने बोला नहीं! फिर मैंने अचानक मुंह से सारा बाहर निकाला और देखा कॉक्रोच। ओह माय गॉड, उसके बाद मैंने मुंह के अंदर डिटर्जेंट डाला और साफ किया।

 

View this post on Instagram

 

बता दें, देबीना सबसे पहले इमैजिन टीवी के शो रामायण में गुरमीत चौधरी के साथ नजर आई थीं। इस शो में देबीना मां सीता के अवतार में दिखी थीं। वहीं श्रीराम के किरदार में गुरूमीत दिखाई दिए थे। इस शो में राम-सीता के रूप में गुरुमीत और देबीना दोनों को ही बहुत पसंद किया गया था।