टीवी एक्ट्रस और ‘दिया और बाती’ फेम नुपुर अलंकार ने एक्टिंग की दुनिया से सन्यास ले लिया है। उनका एक्टिंग छोड़ना फैंस के लिए हैरान कर देने वाला है। लेकिन एक्ट्रेस ने खुद को मोह-माया से दूर कर लिया है, और वो इन दिनों भगवा कपड़े पहने हुए दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस की मानें तो अब हिमालय पर जा रही है।बता दें कि एक्ट्रेस ने इसी साल फरवरी में सन्यास ले लिया था।
एक्ट्रेस ने बताया था कि हमेशा से ही उनका झुकाव अध्यात्म की तरफ था। वो अब अध्यात्म का पालन कर रही हैं और उन्होंने खुद को पूरी तरह से इसके लिए समर्पित कर दिया है। ईटाइम्स से बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपनी जिंदगी को मिस नहीं करती। नुपुर का कहना है कि उनके जीवन में कभी कोई ड्राम नहीं था। जब लो शोबिज का हिस्सा थीं तो उन्हें लोकप्रियता और सफलता की चिंता थी। आज, वो शांति से हूं।”
पति से खत्म कर रहीं रिश्ता
नुपुर अलंकार का कहना है कि वो अपने पति अलंकार श्रीवास्तव से भी सारे नाते तोड़ रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पति ने उन्हें अध्यात्म के रास्ते पर चलने के आजाद कर दिया है। हालांकि दोनों अभी कानूनी तौर से अलग नहीं हुए हैं। दोनों ने एक दूसरे से तलाक नहीं लिया है।
बता दें कि इससे पहले भी नुपुर शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। साल 2019 में एक्ट्रेस ने आगे आकर मीडिया से बात की और बताया था कि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। रोज के खर्चे उठाने भी उनके लिए मुश्किल हो गए थे। एक्ट्रेस का कहना था कि आर्थिक तंगी के कारण वो अपना घर तक गिरवी रखने का सोच रही हैं।
गौरतलब है कि नुपुर अलंकार ‘दिया और बाती’ के अलावा दूरदर्शन के मशहूर शो ‘शक्तिमान’, ‘तंत्र’ और ‘घर की लक्ष्मी बेटियां’ जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें फिल्मों में भी काम किया है।