टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी का इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस अपनी मां के साथ हैरतअंगेज कारनामा करती दिख रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस दिव्यंका वीडियो में खतरनाक स्टंट करती दिख रही हैं। दिव्यंका के साथ-साथ उनकी मॉम भी यही करनामा बड़ी आसानी से करती दिख रही हैं। दिव्यंका को बचपन से ही एड्वेंचर करना पसंद है। दिव्यंका को पर्वतारोण करना भी पसंद है। ऐसे में एक्ट्रेस ने लंबे समय के बाद कुछ इस तरह का खतरनाक काम किया है।

दिव्यंका वीडियो में रस्सी के सहारे तेजी से नदी पार करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस अपने होमटाउन भोपाल में हैं। वहीं भोपाल के केरवा डैम में एक्ट्रेस सबसे लंबे जिपलाइन से लटक कर नदी को पार करती नजर आ रही हैं। इस दौरान दिव्यंका की मॉम भी यही काम करती दिख रही हैं। दिव्यंका ने यह स्टंट एक्सपर्ट्स की देखरेख में किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस द्वारा किया गया स्टंट पूरी तरह से सेफ्टी जोन में किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस को अच्छे से केबल से बांधा गया है। हाथ पैरों पर पैड्स पहनाए गए और सिर पर हेल्मेट पहनाया गया है। दिव्यंका के इस खतरनाक स्टंट को करने से उनके फैन्स काफी इंप्रेस हैं। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस की खूब तारीफें करते नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो:-

बता दें, कुछ वक्त पहले एक्ट्रेस एक टॉक शो पर गई थीं, जहां दिव्यंका पुराने रिलेशनशिप के सवाल पर थोड़ा इमोशनल नजर आई थीं। वहीं  हाल ही में शरद मल्होत्रा ने भी दिव्यंका संग अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया है। बॉम्बे टाइम्स के अनुसार एक्टर शरद कहते हैं- मैं कुछ कह नहीं सकता, सिर्फ इतना कहूंगा कि वह रिलेशनशिप बहुत ही खूबसूरत था। लेकिन जब ‘शादी’ शब्द आता था, तो मेरे पांव ठंडे पड़ जाते थे। शादी की बात सुनते ही दिमाग हिल जाता था।’