उर्फी जावेद इस वक्त अपने फैशन नहीं बल्कि एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों उर्फी को एक्स बॉयफ्रेंड एक्टर पारस कलनावत के साथ देखा गया था। जिसके बाद खबर फैलने लगी कि दोनों का पैचअप हो गया है और वो एक बार फिर रिलेशनशिप में आ गए हैं। अब इस मामले में एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।
दरअसल बीते दिनों उर्फी ने गोवा में अपना बर्थडे मनाया। उन्होंने अपने दोस्तों के लिए बर्थडे पार्टी रखी थी। जिसमें पारस कलनावत भी मौजूद थे। दोनों साथ में मस्ती करते भी दिखे। इसके अलावा पारस ने सोशल मीडिया पर उर्फी को जन्मदिन की बधाई भी दी। जिसके बाद फैंस को लग रहा था कि दोनों दोबारा से रिलेशनशिप में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके अफेयर की खबरें छा गई।
उर्फी जावेद ने इस खबर को खारिज करते हुए कहा कि उनका और पारस का पैचअप नहीं हुआ है। उर्फी ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो और पारस अपने अतीत को पीछे छोड़ चुके हैं। वो ऐसे ही एक दूसरे के साथ खुश हैं और अब अच्छे दोस्त बनकर रह रहे हैं। उर्फी ने कहा कि उन्होंने अपने बर्थडे पर पारस को बुलाया था।
आपको बता दें कि उर्फी जावेद और पारस कलनावत ने एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। दोनों ‘मेरी दुर्गा’ सीरियल के दौरान एक दूसरे को मिले थे। जिसके बाद दोनों के बीच प्यार हुआ। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और वो अलग हो गए। पारस कलनावत ‘झलक दिखला जा’ का हिस्सा बने। इसकी लॉन्च पार्टी के दौरान उर्फी और उनके बीच बहस की खबरें भी सुर्खियों में थीं।
उस वक्त उर्फी ने अपने रिश्ते पर कहा था कि वो बचपन की भूल थी। एक्ट्रेस ने बताया कि मेरी दुर्गा के समय दोनों नजदीक आ गए थे। लेकिन तब वो बहुत छोटे थे। उर्फी और पारस की एक साथ कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। जो कई साल पुरानी लग रही थीं। फिलहाल पारस अनुपमा शो छोड़ चुके हैं और आने वाले प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वहीं उर्फी भी हाल ही में ‘हाय हाय ये मजबूरी’ गाने के रीमेक में नजर आईं।