टीवी एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी के पूर्व पत एक्टर राजीव पॉल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वो दुल्हा बने दुल्हन के सामने खड़े हैं। लड़की कौन है ये तो स्पष्ट नहीं हो पा रहा है, लेकिन इंटरनेट पर उनकी शादी की खबरें तेजी से फैल रही हैं। दरअसल राजीव ने अपने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर किया है।
तस्वीर के कैप्शन में राजीव ने लिखा,”वो कहते हैं, एक बार काटे जाने के बाद दूसरी बार शर्माते हैं। लेकिन, फिर भी एक बार ट्राई जरूर करना चाहिए। सभी रस्में और रिवाज। इतने सारे लोग शादी कर रहे हैं। कोई करवा चौथ मना रहा है, खैर अब समय आ गया है। सभी के लिए खुशी मनाने का।” राजीव की इस पोस्ट पर तमाम लोगों ने उन्हें शादी की बधाई दी है।
बता दें कि राजीव पॉल डेलनाज ईरानी के पूर्व पति हैं और दोनों ने साल 1998 में एक-दूसरे से शादी की थी। हालांकि करीब 14 साल बाद 2012 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। डेलनाज हीते कई सालों से पर्सी करकरिया नाम के व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में हैं।
राजीव ने वास्तव में कर ली शादी?
हाल ही में डेलनाज ने अपने 50वें जन्मदिन पर लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड पर्सी से सगाई की है। इसके कुछ दिनों बाद ही राजीव की इस तस्वीर ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। सबको लग रहा है कि 52 वर्षीय राजीव ने दोबारा शादी कर ली है। हालांकि बताया जा रहा है कि राजीव की ये तस्वीर उनके टीवी सीरियल की है। राजीव ने शादी नहीं की है।
बॉयफ्रेंड संग कब शादी करेंगी डेलनाज
डेलनाज और पर्सी ने सगाई तो कर ली है, लेकिन शादी को लेकर फिलहाल दोनों का कोई प्लान नहीं है। पर्सी ने डेलनाज को करीब एक महीने पहले एक दम फिल्मी स्टाइल में डायमंड रिंग के साथ प्रपोज किया था और जिंदगीभर साथ रहने का वादा भी किया था। अब शादी को लेकर एक्ट्रेस ने मीडिया को बताया वो पर्सी के साथ शादी क्यों नहीं कर रही हैं।
क्यों शादी नहीं कर रहीं डेलनाज?
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए डेलनाज ने कहा कि उनके परिवार जानते हैं कि दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में हैं और किस रास्ते पर जा रहे हैं। वो भगवान पर बहुत विश्वास रखती हैं, उन्होंने खुद को अंधविश्वासी भी कहा। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने कोई पंडित या टैरो कार्ड रीडर नहीं छोड़ा, जिसके पास वो न गई हों। सभी ने उन्हें बताया कि वो अभी जैसे रह रहे हैं वो एक दम ठीक है। बस यही कारण है कि वो शादी नहीं कर रही हैं।
