Dance Plus Season 5 Launch Episode 1, Contestants List, Names Written Updates: आज से स्टार प्लस का मशहूर डांस शो डांस प्लस का 5वां सीजन शुरू हो चुका है। कई महीनों से इस शो के ऑडिशन देशभर में चल रहा था जिसमें से बेस्ट डांसर रेमो डिसूजा की क्लास में अपना हुनर दिखाते नजर आए। इस बार भी जज के रूप में धर्मेश येलेंदे के साथ पुनीत पाठक नजर आए वहीं शक्ति मोहन इस बार शो का हिस्सा नहीं बनी हैं।

Dance Plus Season 5 Episode 2 Live Updates: ट्रोन ब्रदर्स ने रिबन डांस कर धर्मेश को किया एंप्रेस, कैप्टन करिश्मा चौहान भी देंगी धांसू परफॉर्मेंस

बता दें शो से शक्ति के ना जुड़ने के चलते सुरेश मुकुंद और करिश्‍मा चौहान इस शो का हिस्सा बने हैं। सुरेश मुकुंद ‘किंग्‍स यूनाइटेड’ के कोरियोग्राफर हैं, यह पहला भारतीय डांस ग्रुप है जिन्‍होंने ‘वर्ल्‍ड हिप हॉप चैम्पियनशिप जीता है। यह क्रू स्‍टारप्‍लस पर प्रसारित होने वाले ‘डांस चैम्पियंस’ का भी हिस्‍सा रह चुका है।

इस सीजन को लेकर जज पुनीत पाठक ने कहा कि पहले सीज़न से डांस प्लस का हिस्सा रहा हूं। रेमो का नाम लेते हुए पुनीत ने इस बात का जिक्र किया कि वह एक बेहतरीन डांसर के साथ-साथ एक अच्छे संरक्षक भी हैं। बता दें शो के जज पुनीत और धर्मेश रेमो के निर्देशन वाली फिल्मों- एबीसीडी, एबीसीडी 2 और अब स्ट्रीट डांसर का भी हिस्सा रहे हैं। बता दें डांस प्लस 5 शो स्टार प्लस पर वीकेंड में रात 8 बजे से प्रसारित किया गया।

Live Blog

20:39 (IST)09 Nov 2019
जज छोटी बच्ची संचिता ने खुदा जाने गाने पर लाजवाब डांस दिखाया

छोटी बच्ची संचिता ने खुदा जाने गाने पर लाजवाब डांस दिखाया। इस दौरान संचिता का साथ सुब्रतो ने दिया। दोनों की जोड़ी काफी बेहतरीन लगी। इस बात को सारे जजेज ने कही। 

20:09 (IST)09 Nov 2019
मंच पर क्रिएटिव डांस क्रू दे रहा परफॉर्मेंस

सीजन की पहली परफॉर्मेंस क्रिएटिव डांस क्रू देने आया। अपने अलहदा कपड़े और डांस से जजेज को काफी एंप्रेस किए। इस ग्रुप ने ओम शांति गाने पर परफॉर्मेंस दिया।

20:02 (IST)09 Nov 2019
शुरू हुआ डांस का महा शो डांस प्लस 5

डांस प्लस के 5वें सीजन की शुरुआत आज से हो चुकी है। रेमो शो को लेकर हाजिर हो चुके हैं। इस बार शो में दो नए जज सुरेश मुकुंद और करिश्‍मा चौहान नजर आएंगे।

19:37 (IST)09 Nov 2019
क्यों छोड़ शक्ति मोहन ने इस सीजन का शो

पिछले चारों सीजन से अलग इस साल डांसर और मेंटर, शक्ति मोहन पांचवें सीजन का हिस्‍सा नहीं होंगी।  शो से शक्ति के ना जुड़ने के चलते दो नए जज नजर आएंगे। सुरेश मुकुंद और करिश्‍मा चौहान। सुरेश मुकुंद ‘किंग्‍स यूनाइटेड’ के कोरियोग्राफर हैं, यह पहला भारतीय डांस ग्रुप है जिन्‍होंने ‘वर्ल्‍ड हिप हॉप चैम्पियनशिप जीता है। यह क्रू स्‍टारप्‍लस पर प्रसारित होने वाले ‘डांस चैम्पियंस’ का भी हिस्‍सा रह चुका है। शक्ति मोहन ने क्यों छोड़ा शो- पढ़ें विस्तार से

19:17 (IST)09 Nov 2019
शो को लेकर क्या कहा रेमो ने

रेमो का कहना है कि जिस तरह से ‘डांस प्‍लस’ फ्रेंचाइजी पिछले 4 सीजन से सफलतापूर्वक चल रहा है। इसकी हमने कल्पना नहीं की थी। शो छोटे-छोट हिस्‍सों में छुपे सही मायने में काबिल डांसर्स को ढूंढ निकाला। ‘डांस प्‍लस’ 5 पहले से भी ज्‍यादा दीवानगीभरा और भव्‍य होने वाला है। और हमें एक बार फिर देश के उभरते टैलेंट को देखने का बेसब्री से इंतजार है।