Comedian Saloni Daini: टेलीविजन की नन्ही गंगू बाई’ (Gangubai) अब काफी बड़ी हो गई है। इस समय उनकी हाल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देख लोग पहचान नहीं सके कि वह वही सलोनी डैनी (Saloni Daini) है जो कॉमेडी शोज में गंगू बाई बनकर खूब हंसाती थी। तब वह महज सात साल की बच्ची थी जब लोगों ने उनके हुनर पर खूब सारा प्यार बरसाया था। अब सलोनी 18 साल की हो गई हैं। लिहाजा उनमें काफी बदलाव आ चुका है। बता दें साल 2009 में वह कॉमेडी सर्कस पर ‘गंगू बाई’ बनकर काफी नाम कमाया था। उस वक्त बड़े से बड़े कॉमेडियन को सलोनी अपने हुनर से कड़ी टक्कर दिया करती थी। कई बार वह अपने को-एक्टर पर भी भारी पड़ जाती थीं। मालूम हो कि महज 3 साल की उम्र में ही सलोनी ने मराठी सीरियल्स और मराठी फिल्मों में काम कर अपने करियर की शुरुआत की थी।
इसके आलावा उनका एक म्यूजिक एलबम भी आया था जिसका नाम ‘डिज्नी’ था। इसके साथ ही वही एक बेहतरीन मिमिक्री आर्टिस्ट भी रह चुकी हैं। बता दें सलोनी ने ‘कॉमेडी सर्कस महासंग्राम’ में नन्ही कॉमेडियन के तौर पर शो में एंट्री मारी थी। जल्दी ही वह टीवी की चर्चित कॉमेडियन बन गईं। वह इतनी हुनरमंद थी कि कपिल शर्मा ने भी अपने शो में उनको मौका दिए थे।
‘कॉमेडी सर्कस महासंग्राम’ छोड़ने के बाद सलोनी कुछ डेलीसोप में भी नजर आईं। उनकी आखिरी टीवी शो ‘बड़े भइया की दुल्हनिया’ थी। इसके साथ ही सलोनी साल 2010 में आई फिल्म ‘नो प्रोब्लम’ में भी कैमियो के तौर पर नजर आईं थीं। सलोनी फिलहाल टीवी की दुनिया से दूरी बनाई हुईं हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से रूबरू होती रहती हैं। वह अब कब टीवी पर आती हैं इसका फैंस को इंतजार है।
