कलर्स टीवी (Colorstv) के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss 14) का इंतज़ार दर्शक लंबे समय से कर रहे हैं। अब इतंजार खत्म हुआ। सलमान खान (Salman Khan) के द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह विवादित शो अपने नए अवतार में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इस शो का ग्रैंड प्रीमियर 3 अक्टूबर 2020 को किया जाएगा। कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर सलमान खान ने नए प्रोमो के साथ इस बात की जानकारी दी है।

वीडियो में सलमान खान अपनी हाथों में बंधी जंजीर को तोड़ते नज़र आ रहे हैं। उन्होंने चेहरे पर एक मास्क भी लगाया हुआ है, जिसे वो निकालते हुए शो के शुरू होने का ऐलान कर रहे हैं। सलमान खान वीडियो में कहते हैं कि अब सीन पलटेगा, बिग बॉस देगा 2020 को जवाब। वहीं वीडियो के साथ इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “2020 की हर प्रॉब्लम को चकनाचूर करने आ गया है बिग बॉस #14grand premiere, 3rd octo, saturday rat 9 bje, sirf #corors par।

बता दें इस शो को टीवी से पहले वूट सेलेक्ट पर भी देखा जा सकता है। कलर्स टीवी पर इस शो को रात 9 बजे से देखा जा सकेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस बार बिग बॉस 14 में नैना सिंह, नेहा शर्मा, जैस्मीन भसीन, एली गोनी, सारा गुरपाल, निशांत मलखानी, पवित्र पूनिया आदि हो सकते हैं।

क्या निया शर्मा बनेंगी बिग बॉस 14 का हिस्सा?: निया शर्मा के भी शो से जुड़ने की अटकलें तेज थीं। उनके खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया का टाइटल खिताब जीतने के बाद मेकर्स भी चाहते थे कि वो शो का हिस्सा बने। लेकिन निया ने बिग बॉस में हिस्सा लेने से इंकार कर दिया। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक निया का कहना है कि वो इस विवादित शो का हिस्सा नहीं बनना चाहती। फिलहाल शो में कौन कौन होगा, इसकी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आ पाई है।