बिग बॉस का 22 वां दिन घरवालों के लिए अपनी सबसे अच्छे दोस्त से दोस्ती की अग्निपरीक्षा देने वाला साबित हुआ। मंगलवार के एपिसोड की शुरुआत एक टास्क से हुई जिसे जीतने वाले सदस्य दो हफ्तों के लिए एलिमिनेश से सुरक्षा प्राप्त कर सकता था। इस टास्क में दो हफ्तों की सुरक्षा के बदले एक राशि घर के प्रत्येक सदस्यों को बतानी थी। ये राशि पुरुस्कार राशि में घटा दी जाती। इस टास्क में नितिभा कौल जीत गई। इसके बाद मोना ने आज कैमरे के सामने काफी डांस किया । लोकेश के कहने पर वो बैले डांस तक करने को तैयार हो गई। सिक्रेट रूम से देख रहे बाबा स्वामी ओम बराबर मोना पर कमेंट करते रहे। एक बार तो उन्होंने यहां तक कह दिया की बुढ़ापे में जवानी छा रही है मोना।
#OmSwami feels @monalisaantara is "acting" in the #BB10 house too & not just outside the house! pic.twitter.com/EX6aXgdDbw
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 7, 2016
.@gauravchopraa has to bleach his eyebrows to save @bani_j from nominations! Would you have done it? #BB10 pic.twitter.com/oXjjVLKFfg
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 7, 2016
मैकअप थोपने से जवानी थोड़ी ना आ जाएगी। इसके बाद आज का मेजर टास्क शुरू हुआ। खतरों की कुर्सी पर लगे फोन पर कॉल आई जिसे बानी ने उठा लिया। और इस टास्क के तहत उनसे कहा गया कि वो गौरव से आईब्रो साफ करने के लिए कहें। अगर गौरव ऐसा करते हैं तो वो इस हफ्ते के एलिमिनेशन राउंड से सुरक्षित हो जाएंगी। थोड़ी ना नुकर के बाद गौरव बानी की बात मान गए। लेकिन ये तो शुरुआत थी इसके बाद बिग बॉस ने एक एक करके दूसरे घरवालों से भी ऐसी ही टास्क करवाया। इस टास्क में रोहन के कहने पर कर्ण मेहरा को अपनी पत्नी की पिक्चर फाड़नी पड़ी। इसके बाद मोना के कहने पर दिवाली से आई गुड़िया को मनु पंजाबी को फाड़नी पड़ी। एक एक करके सदस्यों को अपने सबसे खास दोस्त के लिए इस टास्क को करना पड़ा। मनु पंजाबी की बारी आने पर टास्क बुधवार के लिए टाल दिया गया।
"Makeup thopne se thodi jawaani aa jaegi!" #OmSwami talks about @monalisaantara! #BB10 pic.twitter.com/awy7WK1nYH
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 7, 2016
.@_KaranMehra can save @Rohan4747 from getting nominated, but he has to shred his family photo! Will he do that? #BB10 pic.twitter.com/50iJDrzYMd
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 7, 2016