बिग बॉस के घर में अब सिर्फ 6 कंटेस्टेंट्स ही रह गए हैं। ग्रैंड फिनाले आने में एक महीने से भी कम का समय बचा है। वहीं कंटेस्टेंटस् भी अब लड़ाई-झगड़ा छोड़ शांति से साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इसके चलते घर सदस्य एक दूसरे से अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ एक्सपीरियंस शेयर करने लगते हैं। बिग बॉस के अनसीन वीडियो में विकास गुप्ता, आकाश ददलानी और पुनीश शर्मा साथ में बैठे होते हैं। इस दौरान वह अपने से जुड़े कई सारे किस्से एक दूसरे के साथ शेयर करते हैं। विकास बताते हैं कि एक बार वह अपनी फैमिली के साथ एक शादी समारोह में गए थे।
विकास कहते हैं कि वह बिलकुल भी नहीं जानते थे कि ये शादी है किसकी। जब वह शादी समारोह में पहुंचे तो उन्हें वहां उनके बोर्डिंग स्कूल के दो बैचमेट्स मिले। विकास ने अपने उन दोस्तों से पूछा कि ये शादी है किसकी? इसके बाद उन दोनों ने बताया कि ये शादी उनकी बहन की है। स्टोरी का बेस्ट पार्ट ये था कि जिस लड़की की शादी थी वह लड़की विकास की गर्लफ्रेंड रह चुकी थी। इसके बाद विकास को वहां काफी अजीब महसूस हुआ। वहीं दुल्हन ने भी उन्हें देख कर रिएक्ट किया। इस दौरान विकास ने उस रिएक्शन को ‘देव डी’ की माही गिल के वाइल्ड डांस से कंपेयर किया।

बता दें, घर के अंदर अब विकास गुप्ता, शिल्पा शिंदे, हिना खान, पुनीश शर्मा, लव त्यागी और आकाश ददलानी ही रह गए हैं। वहीं इन लोगों के बीच में ‘टिकट टु फिनाले’ जीतने के लिए मुकाबला कराया जा रहा है। इसके चलते बिग बॉस ने घर सदस्यों को टास्क दिया है। इस टास्क में सारे घरवालों को गार्डन एरिया में बने पहाड़ पर चढ़ना है।


