‘कलर्स’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘बिग बॉस’ में आपने देखा कि ओमजी, मोना से कहते है कि लोपा अब कैप्टन बन गई हैं तो उन्हें जेल में डाल कर रहेगी। वो मनवीर से कहते हैं कि उन्होंने कैप्टंसी टास्क हार कर अच्छा नहीं किया। मनवीर, बानी से कहते हैं कि लोपा की नाखून बढ़ी हुई थी इसलिए बानी को हर्ट हुआ। वे नीतिभा के बारे में कहते हैं कि पहले उनसे काफी लड़ाई होती थी लेकिन अब उनके बीच अच्छी बॉंडिंग हो चुकी है। गौरव, बानी से कहते हैं कि अगर वे घर से चली जाएंगी तो उनके लिए यहां रहना काफी डिफिकल्ट हो जाएगा। बानी कहती है कि अगर ऐसा है तो उन्होंने उन्हें धोखा क्यों दिया। गौरव कहते है कि उन्हें इस बात का एहसास है। बिग बॉस लोपा से कहते हैं कि वे पांच ऐसे लोगों को चुने जो सजा के पात्र हैं। लोपा पहला नाम स्वामी ओम का लेती हैं। दूसरा नाम प्रियंका का लेती हैं। तीसरा नाम वे गौरव का लेती हैं। चौथा नाम वे बानी का लेती हैं। यहां ये सभी सदस्य लोपा के अगेंस्ट हो जाते हैं उनका कहा है कि वे उनसे बदला निकाल रही हैं। लोपा अगला नाम नीतिभा का लेती हैं। प्रियंका कहती हैं कि उनका जब वक्त आएगा वो उन्हें दिखा देगी। प्रियंका, लोपा को कहती हैं कि उन्होंने पानी उनके उपर इसलिए फेंका था क्योंकि सब देख सके कि वे बिना मेकअप के कैसी लगती हैं। यहां रोहन प्रियंका के खिलाफ होते हैं कि वे उन्हें पर्सनल कमेंट नहीं कर सकती हैं। लोपा कहती हैं कि सलमान जब उन्हें कह चुके हैं कि वे बिना मेकअप के भी सुंदर लगती हैं तो उन्हें उनकी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। प्रियंका, लोपा को मेकअप की दुकान कहती हैं। लोपा कहती है कि वे करोंडों लोगों के सामने वे अवॉर्ड जीत चुकी हैं तो उन्हें उनकी बातों का कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
बिग बॉस सजा के लिए चुने गए सदस्यों को इनाम के हकदार बनने का मौका देते हैं। उन्हें गार्डन एरिया मेंअपने सामने रखे सिलिंडर से निकलने वाले गिफ्ट को सबसे पहले कैच करना हैफिर वे सजा से बच सकते हैं। नीतिभा, सबसे पहले गिफ्ट कैच करती हैं। उन्हें गिफ्ट के तौर पर घर से आई चिट्ठी मिलती है जिसमें उनकी मां का बर्थडे मैसेज होता है। अगले बार गौरव को एक गिफ्ट मिलता है जिसमें उन्हें एक फ्रेंड के साथ डिनर डेट के लिए चुनना है। गौरव यहां बानी का नाम लेते हैं। स्वामी ओम गिफ्ट कैच करने से चूक जाते हैं क्योंकि वे गौरव से बातें करने में व्यस्त रहते हैं। अपनी बारी आने पर बानी भी गिफ्ट लेने से चूक जाती हैं। उनके गिफ्ट में घर से आया हुआ वीडियो मैसेज होता है। मनवीर, मनु से कहते है बानी डिप्रेशन में जा रही हैं और वे सारे टास्क में फेल हो रही हैं। प्रियंका अपनी बारी आने पर गिफ्मेंट कैच करने से चूक जाती हैं। लोपा कहती हैं कि भगवान सब देख रहा है कि कौन गलत कर रहा है और कौन सही हैं।
Read Also: बिग बॉस 10: लोपामुद्रा और प्रियंका जग्गा के बीच हुई तीखी बहस, लोपा ने प्रियंका को कहा टुच्ची लड़की
