Bigg Boss 13, Weekend Ka Vaar Episode: बिग बॉस 13 में इस बार का हफ्ता काफी विवादों भरा रहा। बीबी13 ट्रांसपोर्ट टास्क में माहिरा और सिद्धार्थ शुक्ला की लड़ाई काफी लाइम लाइट में रही। पारस छाबड़ा, अरहान खान से भी सिद्धार्थ शुक्ला के झगड़े अभी शांत भी नहीं हुए थे कि रश्मि और देबोलीना की वाइल्ड कार्ड एंट्री ने घर के अंदर का माहौल और बिगड़ता दिखा। वहीं अब हफ्ते की दूसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। यह शख्स नच बलिए 9 के फाइनलिस्ट में रह चुके हैं।

शो में कबीर सिंह के नाम से मशहूर रहे विशाल आदित्य सिंह की सलमान खान वाइल्ड कार्ड एंट्री कराई। विशाल ‘सुबह तक मान मेरी बात’ सॉन्ग पर धाकड़ एंट्री ली। वहीं वाइल्ड कार्ड एंट्री की बात पर शहनाज काफी डर गई कि कहीं कोएना तो नहीं आ रही हैं। इस तरह एक और बिहारी घर के अंदर जा चुका है। खेसारी से मिलते ही विशाल ने भोजपुरी में कहा कुछ तो करो इस शो में।

माना जा रहा है कि विशाल की एंट्री से घरवालों का और तापमान बढ़ने वाला है। ऐसा इसलिए कि विशाल नच बलिए के शो में भी काफी विवादित कंटेस्टेंट रह चुके हैं। उस शो को भी सलमान खान ने ही प्रोड्यूस किया था। विशाल को भी घर के अंदर इसलिए लाया जा रहा है क्योंकि उनकी छवि भी एंग्री मैन वाली रही है। अब देखना है कि विशाल के घर के अंदर जाने के बाद लोगों के गेम खेलने के तरीके में क्या कुछ बदलने वाला है।

 

Live Blog

22:30 (IST)10 Nov 2019
विशाल ने घर में घुसते ही दिखाया अपना तेवर

विशाल ने घर के सदस्यों से मिलते ही उनके सामने अपनी चुनौती पेश कर दी। विशाल ने कमिया निकालते हुए गुब्बारे फोड़ने वाले टास्क में एक एक कर सारे घरवालों के सामने चुनौती पेश करते हुए गुब्बारे फोड़े। विशाल ने भाऊ को उनकी असलियत सामने लाने तो सिद्धार्थ शुक्ला का को उनके सख्त व्यवहार को लेकर गुब्बारे फोड़े..

22:17 (IST)10 Nov 2019
सलमान ने विशला को कंफेशन रूम में भेजा

शो पर स्वागत करने के बाद सलमान खान ने विशाल आदित्य को कंफेशन रूम में भेजते हैं। 

22:14 (IST)10 Nov 2019
लोग बदतमीजी कर भी मशहूर हो जाते हैं

विशाल का सलमान शो पर स्वागत करते हैं। इस दौरान विशाल नच बलिए का जिक्र करते हुए कहा कि वह शो मैं नहीं करता तो इतनी पहचान नहीं बनती। इसपर सलमान ने कहा कि कुछ बदतमीजी कर भी चर्चा में आ जाते हैं।

22:01 (IST)10 Nov 2019
घर में नई एंट्री पर डरीं शहनाज गिल

वाइल्ड कार्ड एंट्री की बात कहने पर शहनाज डर गई। जैसे ही सलमान खान ने कहा हम किसी को घर के अंदर डालने जा रहे हैं तो शहनाज कहती है हाय कहीं कोएना तो नहीं आ रही है।

21:49 (IST)10 Nov 2019
छोटे कपड़े पहनकर बहू बेब नहीं बन सकती

शेफाली और देवोलीन के बीच तकरार हो जाती है। शेफाली कहती है कि छोटे कपड़े पहनकर बहू बेब नहीं बन सकती है। शेफाली टीज करती हैं जिसके बाद देवोलीना कहती है कि अभी तुमने देखा कहां है....

21:40 (IST)10 Nov 2019
अरहान पर आसीम ने निकाली ये भड़ास

आसीम ने अरहान पर भड़ास निकालते हुए कहा तू हमेशा बाहर निकल कर कुछ करने की बात कहता है अगर तु कुछ करना चाहता है तो इस घर में रहकर कर।

21:35 (IST)10 Nov 2019
भड़ास निकालने के गेम में देवोलीना ने शेफाली पर निकाली भड़ास

रितेश-सिद्धार्थ देवोलीना को अपनी भड़ास निकालने का मौका देते हैं। इस दौरान देवोलीना शेफाली पर भड़ास निकालते हुए कहती हैं आप घर की कैप्टन बनी हैं दोस्त नहीं।

21:32 (IST)10 Nov 2019
बिग बॉस हाउस में हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की एंट्री

शो के हाउस में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की एंट्री होती है। दोनों अपनी फिल्म मरजावां का प्रोमोशन करने आए हैं। दोनों एक्टर एक है विलेन के बाद फिर से इस फिल्म में नजर आने वाले हैं।

21:04 (IST)10 Nov 2019
सलमान खान को लगा घर में कनेक्शन बनने लगे हैं

सलमान खान कहते हैं घर में अब अच्छे खासे कनेक्शन बनने लगे हैं। इस दौराम शेफाली और आसीम का वीडियो क्लिप चलता है जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ काफी क्लोज बैठे दिल की बातें कर रहे होते हैं।