सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस हालिया सीजन को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। टीवी के इस पॉपुलर शो के हर सीजन में कंटेस्टेंट के बीच झगड़ा, दोस्ती और प्यार का रिश्ता देखने को मिलता है। हर सीजन में चुनिंदा कंटेस्टेंट्स ऐसे भी होते हैं, जिनके गेम पर लोग खूब सवाल खड़े करते हैं। बिग बॉस 19 में भी कुछ प्रतियोगियों के गेम को लोगों ने सोशल मीडिया पर डबल ढोलकी का टैग दिया है। आइए इन कंटेस्टेंट्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

बिग बॉस में एंट्री लेने के बाद से ही सिंगर अमाल मलिक का नाम जबरदस्त सुर्खियों में हैं। अमाल के बर्ताव और झगड़ों पर लोग लगातार सोशल मीडिया पर सवाल खड़े करते हैं। हाल ही में उन्होंने फरहाना भट्ट और उनकी मां को बी-ग्रेड कहा था, जिस वजह से उन्हें होस्ट सलमान खान से डांट भी खानी पड़ी थी। अमाल का नाम उन कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जिन्हें लोग डबल ढोलकी का टैग दे चुके हैं। दरअसल, वह खुद अपने दोस्तों के पीछे कमेंट्स करते पाए जाते हैं।

मृदुल तिवारी

यूपी के लड़के मृदुल तिवारी की क्लास वीकेंड का वार में सलमान खान ने लगाई। दरअसल, सलमान का कहना है कि वह दूसरों की सलाह को हमेशा गलत तरीके से लेते हैं। वहीं, लोग भी मृदुल के खेल पर हमेशा सवाल खड़े करते हैं। हाल ही में उन्होंने तान्या की बात को अपने अंदाज में सभी के सामने पेश किया, जिस वजह से बिग बॉस हाउस में खूब बवाल हुआ था।

यह भी पढ़ें: जय भानुशाली और माही विज़ 14 साल की शादी के बाद हुए अलग; इंस्टाग्राम पर किया कन्फर्म

शहबाज बदेशा

शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा ने बिग बॉस 19 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली। सलमान खान के शो में आते ही उन्होंने घरवालों के बीच झगड़ा करवा दिया था। शहबाज को भी डबल ढोलकी बताया जाता है, क्योंकि उनके ज्यादातर रिश्ते हंसी-मजाक में बने हैं और वह अपने दोस्तों के पीछे बात करते भी पाए जाते हैं।

गौरव खन्ना

टीवी एक्टर गौरव खन्ना का नाम भी उन एक्टर की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जो बिग बॉस के अंदर खुद से ज्यादा दूसरों के बारे में बाते करते हैं। वीकेंड का वार एपिसोड में भी गौरव के बर्ताव पर कई बार सवाल खड़े किए जा चुके हैं। इसके अलावा, गौरव कई बार अपने दोस्तों की बुराई करते हुए कैमरे के सामने नजर आए हैं।