टीवी के विवादित रियलिटी शो को देखने के शौकीनों को वीकेंड का वार का बेसब्री से इंतजार रहता है। सलमान खान हर सप्ताह घरवालों को डांट लगाते हैं और उन्हें समझाते हैं। इस बार शनिवार के एपिसोड में भाईजान के निशाने पर कई कंटेस्टेंट्स आने वाले हैं। इनमें से एक नीलम गिरी का नाम भी शामिल है। भोजपुरी सिनेमा में काम करने वाली एक्ट्रेस नीलम बिग बॉस 19 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई। मेकर्स ने एक हालिया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सलमान नीलम से कुछ सवाल करते नजर आ रहे हैं।

बिग बॉस लवर्स सलमान खान को बिग बॉस का बेस्ट होस्ट मानते हैं। दरअसल, वह कंटेस्टेंट को समझाने और डांटने का काम अच्छे से करते हैं। एक लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया गया है। इसमें सलमान कहते नजर आ रहे हैं कि ‘ब्रेकिंग न्यूज, नीलम ने बिग बॉस की जर्नी में ना दोस्त देखा और ना ही दुश्मन, हर जगह उन्होंने बराबर आ लगाने का काम किया। तान्या के बारे में अमाल ने मेरे टास्क में कुछ बुरा बोला है। आपने तान्या के पीछे विक्टिम कार्ड खेलते हुए वही चीज बोली है या उससे ज्यादा। ये दर्शकों को आपका दोगला व्यवहार लगा है।

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने उठाया रंगभेद का मुद्दा, बताया स्किन कलर के कारण हॉलीवुड में ऑफर हुए घिसे-पिटे रोल

सलमान ने नीलम के गेम पर सवाल खड़े करते हुए कहा, आपने बिग बॉस के अंदर 11 सप्ताह बिना किसी व्यक्तित्व के निकाल लिए हैं। सलमान की इस बात को सुनने के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम हैरान नजर आईं। सोशल मीडिया पर भी यह प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। सलमान खान के गुस्से वाले अवतार को देखकर लोगों को हैरानी भी हो रही है। हालांकि, फैंस सलमान की बात का समर्थन करते भी नजर आ रहे हैं।

फिलहाल शनिवार का वीकेंड का वार में देखने को मिलेगा कि सलमान का गुस्सा नीलम गिरी के अलावा, किन-किन लोगों पर फूटता है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि इस सप्ताह घर से बेघर कौन होता है। फरहाना भट्ट को भी सलमान खान से फटकार पड़ सकती है। सीजन 19 विवादों की वजह से भी चर्चा में बना हुआ है और इसमें होने वाले झगड़े पर सभी की नजर रहती है।