Bigg Boss 19 Updates: ‘बिग बॉस 19’ में इस वक्त फरहाना भट्ट कैप्टन हैं और उनकी कैप्टेंसी में उन्हें काफी टार्गेट किया जा रहा है। मगर वो हार नहीं मान रही हैं। शो के प्रोमो में दिखाया गया कि अभिषेक दिन में सो रहे हैं और फरहाना उनके मुंह पर पानी फेंक देती हैं। इसके बाद अशनूर उन्हें टोकती हैं और फिर तीनों में जमकर बहस होती है।

रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में अब वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। जहां एक तरफ अभिषेक बजाज की एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल के बिग बॉस में शामिल होने की खबरें हैं वहीं दूसरी तरफ रजत दलाल को लेकर भी खबरें आ रही हैं कि वो बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकते हैं।

‘बिग बॉस’ के बेडरूम में सांप दिखने की खबर आई तो हड़कंप मच गया। बिग बॉस से जुड़ी अंदर की खबर शेयर करने वाले ट्विटर अकाउंट Bigg Boss Taza Khabar ने बताया कि बिग बॉस के बेडरूम एरिया में सांप दिखा और सबसे पहले गौरव खन्ना की नजर उस सांप पर गई।

बताया जा रहा है कि बिग बॉस के देसी कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी ने सांप को एक बोतल में बंद कर दिया। इससे पहले भी बिग बॉस के घर में सांप दिख चुका है।

इस घटना के बाद से बिग बॉस की तरफ से कोई सफाई नहीं आयी है। कमेंट मेंलोग सवाल उठा रहे हैं कि ये वाला सीन ऑन एयर क्यों नहीं किया गया?

नॉमिनेशन्स की बात करें तो बिग बॉस के घर में इस हफ्ते 8 खिलाड़ी नॉमिनेट हुए हैं।

Live Updates
21:37 (IST) 1 Oct 2025

‘वो मेरे भाई जैसा था’, ‘कांतारा’ की शूटिंग के दौरान हुई तीन आर्टिस्ट की मौत, ऋषभ शेट्टी ने बताया कैसा हो गया था हाल

ऋषभ शेट्टी ने बताया कि उनकी फिल्म के आर्टिस्ट की मौत के बाद कई नेगेटिव कहानियां बनी, लेकिन उन्हें इससे खास फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने बताया कि एक जूनियर आर्टिस्ट था जो फिल्म के सेट पर भी नहीं पहुंच पाया था और उसे दिल का दौरा पड़ गया था। …अधिक जानकारी
21:03 (IST) 1 Oct 2025

LIVE: फरहाना ने अभिषेक बजाज के मुंह पर फेंका पानी

अभिषेक ने बिग बॉस के घर का अहम नियम तोड़ा। जो दिन में नहीं सोने का है, जिसके बाद घर की कैप्टन फरहाना पानी का गिलास लेकर आईं और उनके मुंह पर पानी फेंक दिया। देखिए प्रोमो।

20:05 (IST) 1 Oct 2025

Hurun India Rich List 2025: दुनिया के सबसे अमीर एक्टर बने शाहरुख खान, सालों से फिल्मों से दूर रही इस एक्ट्रेस ने भी मारी बाजी

Hurun India Rich List 2025: शाहरुख खान की कुल संपत्ति 12,490 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है और जूही चावला और उनका परिवार 7,790 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। …पूरी जानकारी
15:47 (IST) 1 Oct 2025

‘सदस्यता यूं ही नहीं मिल जाती’, भाजपा में लौटे पवन सिंह तो नेहा सिंह राठौर ने शेयर की अंजलि राघव संग विवादित तस्वीर

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पवन सिंह की भाजपा में वापसी को लेकर नेहा सिंह राठौर ने जमकर कटाक्ष किया है। उन्होंने इस मौके पर पवन सिंह की अंजलि राघव की कमर को टच करते हुए तस्वीर शेयर की है। …पूरी जानकारी
11:52 (IST) 1 Oct 2025

मुंबई में दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, तनिषा मुखर्जी और अयान मुखर्जी संग दिया पोज़

प्रियंका चोपड़ा नीले रंग का सूट पहनकर मां दुर्गा के दर्शन के लिए पहुंचीं। उन्होंने श्रद्धा से सिर झुकाया, पुजारी से टीका और प्रसाद ग्रहण किया और सिंदूर लगाए हुए नज़र आईं। …पूरी जानकारी
11:51 (IST) 1 Oct 2025

एक की मौत पर गिरफ्तार हुए थे अल्लू अर्जुन, 41 की मौत पर विजय का नहीं है FIR में नाम, आखिर क्यों?

दक्षिण भारत में भीड़ से जुड़ी दो घटनाओं की तुलना करें तो जहां विजय थलपति की करूर रैली में 41 मौतें हुई हैं वहीं अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग में 1 मौत के बाद अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी हुई थी। …और पढ़ें
11:36 (IST) 1 Oct 2025

Bigg Boss 19 LIVE Updates: अभिषेक बजाज की एक्स वाइफ की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

इंडिया फोरम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक बजाज की एक्स वाइफ आकांक्षा को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया। अभिषेक और आकांक्षा की शादी 2017 में हुई थी और साल 2019 में ये शादी खत्म हो गई थी। उन्होंने लगभग 8 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।

11:32 (IST) 1 Oct 2025

Bigg Boss 19 LIVE Updates: वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगे रजत दलाल

आज तक की रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस 19 में रजत दलाल की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है।

09:02 (IST) 1 Oct 2025

Bigg Boss 19 LIVE Updates

जो 8 सदस्य इस वीक नॉमिनेट हुए हैं, उसमें अशनूर कौर, तान्या मित्तल, नेहल, अमल मलिक, कुनिका, नीलम, जीशान और प्रणित का नाम शामिल था।