Bigg Boss 19 Finale Winner Updates: ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले हो गया है और गौरव खन्ना इस सीजन के विनर घोषित हुए हैं। टॉप 5 में आकर सबसे पहले अमाल, फिर तान्या और अब प्रणित बाहर हो गए और टॉप 2 में गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट बचे थे।

जिसमें टॉप 5 फाइनलिस्ट – गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, और प्राणित मोरे के बीच मुकाबला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक विजेता को 50 लाख रुपये का इनाम मिला। वोटिंग लाइनें आज सुबह 10 बजे तक खुली थी।

शो से जो कंटेस्टेंट्स बाहर हो चुके हैं उन्होंने अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स के लिए वोट की अपील की और अब वो उन्हें सपोर्ट करने ग्रैंड फिनाले में पहुंचे हैं। नीलम गिरी अमाल मलिक और तान्या मित्तल के लिए अपील कर रही थीं। अशनूर, अभिषेक बजाज और मृदुल तिवारी, गौरव के लिए वोटिंग अपील कर रहे थे। शहबाज के साथ उनकी बहन शहनाज गिल, अमाल को सपोर्ट कर रहे थे।

ये जर्नी खत्म होने से पहले टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को उनकी बीबी जर्नी दिखाई गई। जिसे देख वो लोग भावुक हो गए। अब कुछ ही घंटों में 5 से 3 हो जाऐंगे और फिर अंत में स्टेज पर पहुंचकर दो में से कोई एक ट्रॉफी जीतेगा। शो से जुड़े हर एक अपडेट के बारे में जानने के लिए बने रहिए।

Live Updates
14:44 (IST) 7 Dec 2025

Bigg Boss 19 LIVE Updates: बिग बॉस के फिनाले में होगा फाइनलिस्ट का धमाल

बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में गौरव, तान्या, प्रणित, फरहाना और अमाल की दमदार परफॉर्म किया।

14:18 (IST) 7 Dec 2025

Bigg Boss 19 LIVE: बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले पर लगा दोस्ती का तड़का

‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले में दोस्तों की जोड़ी क धमाल होने वाला है। गौरव खन्ना और मृदुल, अशनूर और अभिषेक, अमाल और शहबाज एक साथ दोस्ती वाले गानों पर परफॉर्म करने वाले हैं।

13:19 (IST) 7 Dec 2025

Bigg Boss 19 Finale LIVE Updates:बसीर अली कर रहे फरहाना को सपोर्ट

वायरल वीडियो इंटरव्यू में पूर्व कंटेस्टेंट बसीर अली ने कहा कि नीलम तान्या को थोड़ा सपोर्ट कर रही हैं और उन्होंने आगे कहा, “मैं फरहाना को सपोर्ट कर रहा हूँ… वो हमारे लोग हैं, और जो लोग बाहर से कह रहे हैं कि किसी एक को ही चुनो… क्यों भाई? ये हमारी पसंद है।”

12:20 (IST) 7 Dec 2025

Bigg Boss 19 Finale LIVE Updates: किन्नर समाज तान्या के लिए कर रहा प्रार्थना

तान्या मित्तल के लिए किन्नर समाज प्रार्थना कर रहा है। उनका एक वीडियो आया है, जिसमें वो लोग महादेव के मंदिर में बैठकर पूजा अर्चना कर रहे हैं और तान्या की जीत के लिए पूजा कर रहे हैं।

11:23 (IST) 7 Dec 2025

Bigg Boss 19 Voting: अमाल के लिए वोट अपील कर रहे भाई अरमान

अरमान मलिक के भाई अरमान उनके लिए जमकर वोट अपील कर रहे हैं। अब भी उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस से कहा है कि उन्हें वोट दें।

10:55 (IST) 7 Dec 2025

Bigg Boss 19 Voting: स्क्रीन पोल में अमाल हैं विनर

हवा अमाल के पक्ष में बह रही है, लेकिन बिग बॉस अपने आखिरी मिनट के आश्चर्य के लिए जाना जाता है, और इसलिए, वास्तविक परिणाम केवल तभी स्पष्ट होगा जब सलमान खान विजेता का हाथ उठाकर बहुप्रतीक्षित घोषणा करेंगे।

10:54 (IST) 7 Dec 2025
Bigg Boss 19 Voting: फरहाना वोटिंग में आगे

इस वक्त ऑनलाइन वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक फरहाना भट्ट सबसे आगे चल रही हैं। दर्शकों का कहना है कि गौरव ने कार जीत ली है और तान्या को एकता कपूर का शो मिल गया है, इसलिए जीत फरहाना की होनी चाहिए।

10:33 (IST) 7 Dec 2025

Bigg Boss 19: कब और कहां देखें ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले?

दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है, ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले आज यानी 7 दिसंबर 2025 को होने वाला है। कुछ ही घंटों में शो का विजेता घोषित हो जाएगा। शो में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स बचे हैं- गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, अमाल मलिक और प्रणित मोरे। इन्हें लेकर सोशल मीडिया पर कयास लग रहे हैं कि इनमें से कौन विनर होगा। हालांकि आज रात को ये साफ हो जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

09:47 (IST) 7 Dec 2025

Bigg Boss 19 Grand Finale Live: अपने को-एक्टर को जिताना चाहती हैं रूपाली गांगुली

रूपाली गांगुली ने हाल ही में कहा था, “गौरव खन्ना जीत के हकदार हैं। जीतेंगे तो आप ही कपाड़िया जी।”

09:42 (IST) 7 Dec 2025

Bigg Boss 19 Grand Finale: कुनिका के साथ नेहल और फरहाना का परफॉर्मेंस

बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले में कुनिका के साथ नेहल और फरहाना का जबरदस्त परफॉर्मेंस होने वाला है। जो प्रोमो में दिखाया गया है।

09:01 (IST) 7 Dec 2025

Bigg Boss Grand Finale LIVE: विकिपीडिया ने गौरव खन्ना को बताया ‘बिग बॉस 19’ का विनर

‘बिग बॉस 19’ काफी दिलचस्प सीजन रहा और आखिरकार आज इस सीजन का विनर कुछ ही घंटों में घोषित होने वाला है। वैसे तो सोशल मीडिया पोलिंग के मुताबिक गौरव खन्ना इस साल ट्रॉफी उठाने वाले हैं, लेकिन अब विकिपीडिया ने भी उन्हें विनर घोषित कर दिया है। दरअसल एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रैंड फिनाले से पहले ही विनर का नाम सामने आ गया है। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है, इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

08:39 (IST) 7 Dec 2025

Bigg Boss Grand Finale LIVE: कुनिका ने अमाल को किया सपोर्ट

कुनिका सदानंद ने अमाल के लिए दर्शकों से वोट की अपील की है। उनका कहना है कि अमाल ने शो की जर्नी में बहुत अप एंड डाउन देखे, लेकिन वो रियल रहे। उन्होंने अपने साथ अमाल का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, ” मेरे अमालू के लिए अभी वोट करें। उसका सफ़र आसान नहीं था, लेकिन सच्चा था, उतार-चढ़ाव से भरा था जिसने उसे चमकाया और उतार-चढ़ाव ने उसे और मज़बूत बनाया।अब उसके साथ खड़े होने का समय है, अभी वोट करें सिर्फ़ jiohotstar ऐप पर

08:33 (IST) 7 Dec 2025

Bigg Boss Grand Finale LIVE: फरहाना के लिए वोट अपील कर रहीं नेहल

बिग बॉस 19 में बने दोस्तों में एक खास दोस्ती नेहल और फरहाना के बीच भी रही। हालांकि बाद में फरहाना ने खुद नेहल से दूरी बना ली, मगर उनके जाने के बाद फरहाना को इस बात का अफसोस था। अब जब फरहाना को उनकी बीबी जर्नी दिखाई गई तो नेहल के साथ अपने पलों को देख वो आसूं नहीं रोक पाईं। उसी वीडियो को शेयर करते हुए नेहल ने फैंस से अपील की है कि वो उनकी दोस्त फरहाना को वोट दें।

08:28 (IST) 7 Dec 2025

Bigg Boss Grand Finale LIVE: नीलम गिरी ने अपने दोस्तों को किया सपोर्ट

नीलम गिरी के घर में कई दोस्त बने। जिनमें अमाल और तान्या सबसे करीबी दोस्त थे। फिनाले से पहले नीलम अपने दोनों दोस्तों को सपोर्ट कर रही हैं और उनके लिए वोट अपील कर रही हैं।

08:27 (IST) 7 Dec 2025

Bigg Boss Grand Finale LIVE: शहनाज गिल ने अमाल मलिक के लिए की अपील

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल के भाई शहबाज इस सीजन का हिस्सा थे। उनकी दोस्ती अमाल मलिक से हुई और शो से बाहर आने के बाद वो अपने दोस्त को सपोर्ट कर रहे हैं। उनके साथ शहनाज भी अमाल के सपोर्ट में हैं। शहनाज ने ट्वीट करते हुए लिखा है, “चलो ट्रॉफी का घर में स्वागत करें… आपका वोट @AmaalMallik को जीत दिला सकता है। वोट वोट वोट”