Bigg Boss 19: फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का फिनाले आने में अब बस तीन हफ्तों का समय बाकी है। ऐसे में हर कोई यह जानने के लिए उत्साहित है कि आखिर कौन इस सीजन का खिताब अपने नाम करेगा। इससे पहले शो खत्म हो मेकर्स इसका फैमिली वीक लेकर आ गए हैं, जिसमें घर के अंदर मौजूद सदस्य के घरवाले शो में आएंगे और उनसे मिलेंगे।
अभी तक अशनूर के पिता… कुनिका के बेटे शो में एंट्री ले चुके हैं और अब गौरव खन्ना की पत्नी आने वाली हैं। एक्टर गौरव खन्ना अपनी पत्नी को देखते ही इमोशनल हो जाएंगे। वहीं, उनकी वाइफ उन्हें प्रणित मोरे से दूर रहने की सलाह देती हैं। इसके अलावा फरहाना की मां भी शो में एंट्री लेंगी।
इमोशनल हुए गौरव खन्ना
शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें ‘बिग बॉस’ अनाउंस करते हैं कि गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा का घर में स्वागत है। इसके बाद एक्टर उन्हें देख कर थोड़े इमोशनल हो जाते हैं। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, आकांक्षा अपने पति को प्रणित मोरे से दूर रहने की सलाह भी देंगी।
टास्क में हिस्सा लेंगी आकांक्षा
इसके अलावा ‘बिग बॉस 19’ के घर में एक राशन टास्क भी होगा, जिसमें गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा को दो डंडियों के बीच बॉल को बैलेंस करना होगा। दोनों को उन्हें बिना गिराए लकड़ी के रैंप पर चलना होगा और बॉल को डिपॉज़िट बॉक्स में डालना होगा। 10 मिनट में बॉक्स के अंदर जितनी बॉल होंगी, उतना ही घर के लिए ज्यादा राशन आएगा।
फरहाना की मां ने गौरव को कहा शुक्रिया
इसके बाद फरहाना भट्ट की मां शो में एंट्री लेंगी और वह गौरव को बेटा कहते हुए शुक्रिया भी कहेंगी। बीबी तक की रिपोर्ट के अनुसार, फरहाना की मां ने गौरव को उनकी बेटी को घर से बेघर होने के बाद वापस लाने के लिए धन्यवाद दिया। एक्ट्रेस की मां ने अपनी बेटी से कहा कि गौरव के पेशे के बारे में बात करना उनकी गलती थी और उन्हें याद दिलाया कि आज वह सिर्फ उनकी वजह से ही शो में हैं। साथ ही यह बताया कि बाहर लोग फरहाना को पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने फरहाना के पेशे पर सवाल उठाने के लिए मालती को भी आड़े हाथों लिया।
यह भी पढ़ें: De De Pyaar De 2 Collection: चौथे दिन गिरी ‘दे दे प्यार दे 2’ की कमाई, अजय-रकुल की मूवी ने कमाए इतने करोड़
