टीवी का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस चर्चा में बना हुआ है। इस शो के झगड़े और कंटेस्टेंट के बयान चर्चा में रहते हैं। सलमान खान के शो में अब दो कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई देखने को मिली है। मालती चाहर घर में एंट्री लेने के बाद से झगड़ों और विवादों को लेकर घिरी रहती हैं। अब उनका झगड़ा अमाल मलिक से हो गया है। आइए जानते हैं कि उनके पीछे की वजह क्या है।
मेकर्स ने एपिसोड का एक मजेदार प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो की शुरुआत में दिखाया गया कि अमाल और मालती के बीच जुबानी जंग होती है। अमाल जब मालती के पास बात करने जाते हैं और सवाल करते हैं, तो मालती चाहर उन्हें बाद में बात करने का हवाला देती हैं। इसके बाद तान्या मित्तल बीच में आकर अमाल से बातचीत करती हैं और कहा जा सकता है कि इसके बाद ही झगड़ा बड़ा और भयानक रूप लेता है।
अमाल और मालती के बीच कैसे हुआ झगड़ा?
अमाल ने मालती के पास जाकर कहा, मैंने कहा था कि दस लोगों के बीच में मेरा अनादर मत करना। गटर नहीं बोलने का।’ इतना सुनते ही मालती ने कहा, मैं बाद में बात करूंगी। मालती का यह व्यवहार तान्या और कुनिका सदानंद देख लेती हैं। फिर तान्या इस बारे में बात करने के लिए अमाल के पास जाती हैं और उनसे पूछती है कि वो तेरे को गटर क्यों कह रही थी। उसकी यह साजिश है कि तेरे साथ कोई एंगल बनाया जा सके। तान्या की बात सुनने के बाद अमाल अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते हैं और तान्या से झगड़ा करने लगते हैं।
यह भी पढ़ें: Thamma Box Office Collection: ‘थामा’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमाई धाक, ‘दीवानियत’ का किया इतना बुरा हाल
मालती अपने दोस्त अमाल से सुलह करने के लिए कहती नजर आई कि उन्होंने इतनी खराब बात नहीं की। हालांकि, सिंगर को उनकी बात सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं है। फिर प्रोमो में देखने को मिला कि मालती ने अपनी इस बात को मृदुल और गौरव खन्ना के साथ शेयर किया। उन्होंने कहा, मुझे इस लड़के पर बहुत ज्यादा गुस्सा आ रहा है, क्या ये पागल है। इसके बाद मृदुल कहते हैं कि तान्या अपना दबदबा अमाल के ऊपर बनाए रखना चाहती हैं।
