बिग बॉस लवर्स के बीच अक्सर कंटेस्टेंट्स का जिक्र चलता है। सलमान खान बतौर होस्ट सीजन 19 में धमाल मचा रहे हैं। इस रियलिटी शो को पसंद करने वालों को वीकेंड का वार का इंतजार रहता है। भाईजान हमेशा की तरह इस सीजन में भी घरवालों को उनकी गलती के लिए फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और नीलम गिरी इस बार उनके निशाने पर आएंगी। इस सप्ताह वीकेंड का वार में डबल एविक्शन होग।
बिग बॉस का अपडेट देने वाली रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि वीकेंड का वार पर सलमान खान के शो से एक्टर अभिषेक बजाज और भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी का सफर खत्म होगा। अभिषेक को सीजन 19 का दमदार कंटेस्टेंट माना गया है और उनके शो से बाहर निकलने की जानकारी सामने आने के बाद फैंस का दिल टूट गया है। इस बीच शो का हिस्सा रहे एक कंटेस्टेंट ने भी इस एविक्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सोशल मीडिया पर कई फैंस पेज पर इस बात का दावा किया जा रहा है कि अभिषेक और नीलम को सलमान खान के शो से बाहर निकला जा चुका है। फैंस तो शुरुआत से ही, अभिषेक को टॉप 5 में जाने का दावेदार मान रहे थे। हालांकि, अब ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। ज्यादातर लोगों ने मेकर्स को उनके इस फैसले पर खूब सुनाया है।
यह भी पढ़ें: OTT की इस कॉमेडी सीरीज को देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी, आईएमडीबी पर रेटिंग में बनाया है रिकॉर्ड
बिग बॉस सीजन 10 के कंटेस्टेंट रहे मनु पंजाबी ने अभिषेक को बिग बॉस 19 से बाहर निकालने के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वह इस बात को लेकर नाराज नजर आए कि आखिर मेकर्स ने किस वजह से अभिषेक को बाहर किया है, जब वह इस शो में शुरुआत से अपना जलवा बिखेर रहा है, तो मेकर्स को ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए था। इसके अलावा, सीजन 19 का हिस्सा रहे आवेज दरबार ने भी एक्टर के बाहर निकलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए मेकर्स को घेरा है। वहीं, अभिषेक के फैंस को भी बिग बॉस मेकर्स के इस फैसले से हैरानी हो रही है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि एपिसोड में अभिषेक की इस बारे में जानकर क्या प्रतिक्रिया रहेगी।
