Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar, October 5 Written Updates: पॉपुलर टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस का सीजन 13 का लोगों के बीच पॉपुलर हो रहा है। इसका पहला हफ्ता अब धीरे-धीर अपनी समाप्ति की तरफ है। वहीं 5 अक्टूबर को सलमान खान पहला वीकेंड का वॉर लेकर हाजिर हुए थे। शो का पहला हफ्ता जहां मजेदार टास्क से भरा रहा। वहीं इसका पांचवा दिन भी काफी रोचक रहा। हफ्ते भर के टास्क और घर में हो रहे विवादों, रोमांस, झगड़ों को लेकर सलमान वीकेंड का वॉर के पहले दिन कंटेस्टेंट को फटकार लगाते नजर आए।

शो के दौरान एक कंटेस्टेंट से नाखुशी जताने की बात सलमान ने कही और लोगों से उस नाम को गेस करने के लिए कहा। सलमान कहते हैं कि, वह इंसान सब कुछ अच्छा कर रहा था। लेकिन..आखिर में खराब कर दिया। गेस के रूप में पारस ने शेफाली का नाम लिया लेकिन सब चौंक गए जब सलमान खान ने आरती का नाम ले लिया। इसके बाद सलमान खान ने पारस को खड़ा होने के लिए कहा और बोला, रणवीर सिंह के रिश्तेदार हैं। किसका चोली घाघरा पहन रखा है। 800 कैलोरी किस करने में बर्न होते हैं। ये किस किस्म की किस्स है। सलमान ने पारस से कहा- बहुत मेहनत के बाद 8 कैलोरी बर्न होती है। और वह भी डिपेंड करता है कि सामने वाला क्या खाकर आया है..

आप पिछले एपिसोड में देख चुके हैं कि किस तरह से रानी के उपाधि के लिए शेफाली के हामी ना भरने के बाद इस प्रक्रिया को बिग बॉस (Bigg Boss) द्वारा खत्म कर दिया गया था। वहीं अब आसिम और अबु मिलक पर एक से ज्यादा ब्लैक रिंग मिलने पर उनके घर से बाहर जाने का खतरा मंंडरा रहा हैं। सोनी टीवी द्वारा जारी प्रोमों में सलमान आरती, पारस और क्वीन की उपाधि को लेकर शेफाली के विरोध पर काफी कुछ कहते नजर आ रहे हैं।

 

Live Blog

Highlights

    22:20 (IST)05 Oct 2019
    कॉलर ऑफ दी वीक में देवोलीना से क्या कहा एक दर्शक ने

    कॉलर ऑफ दी वीक में आजमगढ़ से एक दर्शक का फोन आया जिसने देवोलीना से बात करने की इच्छा जताई और उनसे कहा कि वह अभी भी घर में एक बहु जैसी ही बर्ताव करती हैं। उनका ग्लैमरस रूप अभी तक देखने को नहीं मिला है। इस बात पर देवोलीना ने वादा किया कि वह आगे अगल रूप में जरूर नजर आएंगी..

    22:18 (IST)05 Oct 2019
    पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट हिना खान की हाउस में होगी एंंट्री

    बिग बॉस हाउस में एक टास्क को लेकर इसकी पूर्व कंटेस्टेंट हिना खान हाउस में एंट्री लेंगी। वे कंटेस्टेंट के दो ऑप्शन रखेंगी जिनमें या तो आप एक खाने का आइटम ले सकती हैं या फिर उनके परिवार द्वारा भेजी गई मैसेज पा सकती हैं..

    21:43 (IST)05 Oct 2019
    सेफ हैं शैफाली

    इस हफ्ते शैफाली सेफ है। सलमान खान ने जैसी ही ये बात बताई सिद्धार्थ डे ने तुरंत kiss कर दिया जिसपर सलमान खान ने मजे लेते हुए कहा मौके का फायदा उठा लिया। वहीं देवोलीना और रश्मि भी इस हफ्ते सेफ हैं।

    21:25 (IST)05 Oct 2019
    काल कुर्सी पर बैठीं माहिरा

    काल कुर्सी पर उसे बैठाना है जो शहनाज और पारस के बीच आ सकता है या आ सकती है। सिद्धार्थ डे ने माहिरा का नाम लिया। रश्मि और देवोलीना कोएना ने माहिरा का नाम लिया।लिहाजा काले रंग की कुर्सी काल कुर्सी पर बैठना पड़ा.. 

    21:23 (IST)05 Oct 2019
    पारस और शहनाज के नाम से गूंजा बिग बॉस का घर

    दूसरों के मुकाबले सबसे स्ट्रॉन्ग कनेक्शन को लेकर सारे घरवाले शहनाज और पारस का नाम लिया। 

    21:16 (IST)05 Oct 2019
    इस घरवाले से नाखुश हैं सलमान खान

    एक इंसान से काफी नाखुश हूं। वह सब कुछ अच्छा कर रहा था। लेकिन..आखिर में खराब कर दिया। गेस के रूपओण में पारस ने शेफाली का नाम लिया लेकिन सब चौंक गए जब सलमान खान ने आरती का नाम ले लिया..

    21:13 (IST)05 Oct 2019
    आप हफ्ते भर से हॉर्नी लग रहे हैं..

    पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज। शहनाज ने सलमान से कहा आपने मैचिंग पहनी हैं। तब सलमान ने कहा मैचिंग तो आपका पारस के साथ है...। इसके साथ ही बुंबरो पर शहनाज ने डांस किया। सिद्धार्थ डे पर मजे लेते हुए कहा आप हफ्ते भर हॉर्नी लग रहे हैं।

    21:10 (IST)05 Oct 2019
    ये किस किस्म की kiss है भाई...पारस पर भड़के सलमान

    सलमान खान ने पारस को खड़ा होने के लिए कहा और बोला, रणवीर सिंह के रिश्तेदार हैं। किसका चोली घाघरा पहन रखा है। 800 कैलोरी किस करने में बर्न होते हैं। ये किस किस्म की किस्स है। सलमान ने पारस से कहा- बहुत मेहनत के बाद 8 कैलोरी बर्न होती है।

    21:06 (IST)05 Oct 2019
    घर में हैं घोस्ट

    भानू, प्रकाश, सुष्मा घर से बाहर हो जाओ...सलमान खान के ऐसे कहने पर सब हक्के बक्के रह जाते हैं। सलमान खान ने कहा कि घर के अंदर ये घोस्ट रहते हैं। आपको रात में कटकटाने की आवाज नहीं आती..

    21:05 (IST)05 Oct 2019
    सलमान खान हुए घरवालों से रूबरू

    एक हफ्ता भी नहीं हुआ और इन्होंने काफी धमाल मचाया। अब इनके पास सिर्फ 3 हफ्ते बचे हैं। घर वालों ने नॉमिनेशन कर दिया। इनको लगता है कि कोई घर से बेघर होगा।

    21:03 (IST)05 Oct 2019
    वीकेंड का वॉर लेकर हाजिर हुए सलमान खान

    सलमान खान वीकेंड का वॉर लेकर हाजिर हो चुके हैं। टन टना टन गाने पर सलमान खान ने एंट्री ली।