Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar, October 5 Written Updates: पॉपुलर टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस का सीजन 13 का लोगों के बीच पॉपुलर हो रहा है। इसका पहला हफ्ता अब धीरे-धीर अपनी समाप्ति की तरफ है। वहीं 5 अक्टूबर को सलमान खान पहला वीकेंड का वॉर लेकर हाजिर हुए थे। शो का पहला हफ्ता जहां मजेदार टास्क से भरा रहा। वहीं इसका पांचवा दिन भी काफी रोचक रहा। हफ्ते भर के टास्क और घर में हो रहे विवादों, रोमांस, झगड़ों को लेकर सलमान वीकेंड का वॉर के पहले दिन कंटेस्टेंट को फटकार लगाते नजर आए।
शो के दौरान एक कंटेस्टेंट से नाखुशी जताने की बात सलमान ने कही और लोगों से उस नाम को गेस करने के लिए कहा। सलमान कहते हैं कि, वह इंसान सब कुछ अच्छा कर रहा था। लेकिन..आखिर में खराब कर दिया। गेस के रूप में पारस ने शेफाली का नाम लिया लेकिन सब चौंक गए जब सलमान खान ने आरती का नाम ले लिया। इसके बाद सलमान खान ने पारस को खड़ा होने के लिए कहा और बोला, रणवीर सिंह के रिश्तेदार हैं। किसका चोली घाघरा पहन रखा है। 800 कैलोरी किस करने में बर्न होते हैं। ये किस किस्म की किस्स है। सलमान ने पारस से कहा- बहुत मेहनत के बाद 8 कैलोरी बर्न होती है। और वह भी डिपेंड करता है कि सामने वाला क्या खाकर आया है..
आप पिछले एपिसोड में देख चुके हैं कि किस तरह से रानी के उपाधि के लिए शेफाली के हामी ना भरने के बाद इस प्रक्रिया को बिग बॉस (Bigg Boss) द्वारा खत्म कर दिया गया था। वहीं अब आसिम और अबु मिलक पर एक से ज्यादा ब्लैक रिंग मिलने पर उनके घर से बाहर जाने का खतरा मंंडरा रहा हैं। सोनी टीवी द्वारा जारी प्रोमों में सलमान आरती, पारस और क्वीन की उपाधि को लेकर शेफाली के विरोध पर काफी कुछ कहते नजर आ रहे हैं।


कॉलर ऑफ दी वीक में आजमगढ़ से एक दर्शक का फोन आया जिसने देवोलीना से बात करने की इच्छा जताई और उनसे कहा कि वह अभी भी घर में एक बहु जैसी ही बर्ताव करती हैं। उनका ग्लैमरस रूप अभी तक देखने को नहीं मिला है। इस बात पर देवोलीना ने वादा किया कि वह आगे अगल रूप में जरूर नजर आएंगी..
बिग बॉस हाउस में एक टास्क को लेकर इसकी पूर्व कंटेस्टेंट हिना खान हाउस में एंट्री लेंगी। वे कंटेस्टेंट के दो ऑप्शन रखेंगी जिनमें या तो आप एक खाने का आइटम ले सकती हैं या फिर उनके परिवार द्वारा भेजी गई मैसेज पा सकती हैं..
इस हफ्ते शैफाली सेफ है। सलमान खान ने जैसी ही ये बात बताई सिद्धार्थ डे ने तुरंत kiss कर दिया जिसपर सलमान खान ने मजे लेते हुए कहा मौके का फायदा उठा लिया। वहीं देवोलीना और रश्मि भी इस हफ्ते सेफ हैं।
काल कुर्सी पर उसे बैठाना है जो शहनाज और पारस के बीच आ सकता है या आ सकती है। सिद्धार्थ डे ने माहिरा का नाम लिया। रश्मि और देवोलीना कोएना ने माहिरा का नाम लिया।लिहाजा काले रंग की कुर्सी काल कुर्सी पर बैठना पड़ा..
दूसरों के मुकाबले सबसे स्ट्रॉन्ग कनेक्शन को लेकर सारे घरवाले शहनाज और पारस का नाम लिया।
एक इंसान से काफी नाखुश हूं। वह सब कुछ अच्छा कर रहा था। लेकिन..आखिर में खराब कर दिया। गेस के रूपओण में पारस ने शेफाली का नाम लिया लेकिन सब चौंक गए जब सलमान खान ने आरती का नाम ले लिया..
पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज। शहनाज ने सलमान से कहा आपने मैचिंग पहनी हैं। तब सलमान ने कहा मैचिंग तो आपका पारस के साथ है...। इसके साथ ही बुंबरो पर शहनाज ने डांस किया। सिद्धार्थ डे पर मजे लेते हुए कहा आप हफ्ते भर हॉर्नी लग रहे हैं।
सलमान खान ने पारस को खड़ा होने के लिए कहा और बोला, रणवीर सिंह के रिश्तेदार हैं। किसका चोली घाघरा पहन रखा है। 800 कैलोरी किस करने में बर्न होते हैं। ये किस किस्म की किस्स है। सलमान ने पारस से कहा- बहुत मेहनत के बाद 8 कैलोरी बर्न होती है।
भानू, प्रकाश, सुष्मा घर से बाहर हो जाओ...सलमान खान के ऐसे कहने पर सब हक्के बक्के रह जाते हैं। सलमान खान ने कहा कि घर के अंदर ये घोस्ट रहते हैं। आपको रात में कटकटाने की आवाज नहीं आती..
एक हफ्ता भी नहीं हुआ और इन्होंने काफी धमाल मचाया। अब इनके पास सिर्फ 3 हफ्ते बचे हैं। घर वालों ने नॉमिनेशन कर दिया। इनको लगता है कि कोई घर से बेघर होगा।
सलमान खान वीकेंड का वॉर लेकर हाजिर हो चुके हैं। टन टना टन गाने पर सलमान खान ने एंट्री ली।