Bigg Boss 13, Salman Khan:  करणी सेना ने फिल्म ‘पद्मावत’ और ‘मणिकर्णिका’ को लेकर खूब बवाल किया था। अब शो ‘बिग बॉस’ सीजन 13 का करणी सेना विरोध कर रही है। इसके चलते मुंबई पुलिस ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्ट्मेंट की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 लोगों को सलमान खान के घर के बाहर प्रोटेस्ट करते हुए गिरफ्तार भी कर लिया गया।

अब पुलिस विश्व सनातन संघ के जेनरल सेक्रेटरी उपदेश राणा को खोज रही है। पुलिस के मुताबिक उपदेश ही इस प्रोटेस्ट को लीड कर रहा है। एक पुलिस अफसर के मुताबिक- 8 अक्टूबर को राणा ने एक वीडियो शूट किया था। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर इस वीडियो को शूट कर उसने उसे ट्वीट भी किया। साथ ही एक्टर के लिए वॉर्निंग भी जारी की। ट्वीट में उसने कहा- ‘वन बेड फॉरएवर हमारे इंडियन कल्चर को सूट नहीं करता है। इसे ‘फ्रेंड्स फॉरएवर करो’।

बता दें, करणी सेना ने इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्ट मिनिस्टर प्रकाश जावडेकर को अपनी शिकायत लिखित में दी थी। उन्होंने पॉपुलर टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 13 के लिए कहा था कि यह शो हिंदू सभ्यता को भंग कर रहा है। रिएलिटी शो पर आरोप लगाया गया है कि यह शो ‘लव जेहाद’ फैला रहा है। जावडेकर को लिखे पत्र में आरोप लगाया गया है कि ये शो चीप भाषा और वलगैरेटी से भरा हुआ है, जो कि फैमिली शो में फिट नहीं बैठता।

बता दें, बिग बॉस के लॉन्च में सलमान खान ने शो के कॉन्सेप्ट के बारे में जानकारी दी थी कि इस बार BFF भी होगा- यानी बेड फ्रेंड्स फॉरएवर। इसमें एक लड़का और एक लड़की बेड को शेयर करेंगे। इस नई थीम को पसंद नहीं किया जा रहा है।