Bigg Boss 13: सलमान खान शो बिग बॉस के सीजन 13 को दर्शकों के सामने पेश करने जा रहे हैं। हाई डिमांड वाले इस रिएलिटी शो में इस बार बहुत कुछ नया और खास होने जा रहा है। शो के प्रोमो में सलमान खान इस बार टीटी बने दिखाई दे रहे हैं। जी हां, काला कोट पहने ट्रेन के टीटी बन कर सलमान खान सेलेब्स के तत्काल टिकट की जानकारी दे रहे है। तो वहीं शो को लेकर जानकारी सामने आई है कि इस बार ये शो 4 हफ्तों में ही निपट जाएगा।

शो के प्रोमो में सलमान खान कहते नजर आ रहे हैं- ‘कृपया ध्यान दें, इस बार बिग बॉस की गाड़ी होगी सितारा स्पेशल। 4 हफ्तों में पहुंचाएगी फिनाले पे तत्काल। इसके बाद भी सेलेब्रिटीज कुर्ता फाड़ के बनाएंगे रुमाल।’ बिग बॉस के कमिंग सून प्रोमो में सलमान जहां जानकारी दे रहे हैं कि शो का फिनाले 4 हफ्तों के बाद होगा। वहीं 4 हफ्ते बीतने के बाद एक ट्विस्ट की आहट भी सुनाई दे रही है। सलमान ने प्रोमो में कहा है कि ‘इसके बाद भी सेलिब्रिटीज कुर्ता फाड़ के बनाएंगे रुमाल।’ ऐसे में अब नया क्या ट्विस्ट आने वाला है ये तो शो के आने के बाद ही पता चलेगा। सलमान खान इस बार शो में तत्काल टिकट देकर भी सेलेब्स की एंट्री करा सकते हैं।

इस प्रोमो के सामने आने के बाद से सलमान खान और इस शो के फैंस लगातार सवाल कर रहे हैें कि शो को सिर्फ 4 हफ्तों के लिए ही चलाया जाएगा? ऐसा क्यो? कोई पूछ रहा है कि अरे क्या सिर्फ 4हफ्ते , ये तो बहुत गलत है।  तो कोई अनुमान लगा रहा है- ‘शायद इस बार का बिग बॉस बिग ब्रदर सेलेब्रिटी की तरह होने वाला है। जो सिर्फ 4 हफ्तों का होता है।’

बता दें, बिग बॉस का ये 13वां सीजन है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर बार इस शो को 3 महीने चलाया जाता है। लेकिन इस बार शो के प्रोमो में शो की ड्यूरेशन 4 हफ्तों की सामने आई है जिसको लेकर फैंस खुश नजर नहीं आ रहे।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)