Bigg Boss 13: शो बिग बॉस का ऑडियंस बेसब्री से इंतजार कर रही है। ऐसे में एक के बाद एक इस रिएलिटी शो से जुड़ी जानकारियां सामने आ रही हैं। शो बिग बॉस में इस बार सलमान खान के साथ माधुरी दीक्षित भी नजर आने वाली हैं। दरअसल, हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान खान माधुरी दीक्षित के साथ बिग बॉस के सेट में दिखाई दे रहे हैं। माधुरी बिग बॉस के घर के अंदर आती दिख रही हैं औऱ सलमान खान उन्हें घर की सैर करा रहे हैं। इस बीच माधुरी दीक्षित घर के किचन एरिया में पहुंचती हैं।
इस दौरान सलमान खान और माधुरी दीक्षित दोनों डांस करते भी नजर आते हैं। सलमान खान और माधुरी को यूं साथ देख फिल्म ‘हम आपके हैं कौन?’ के ‘प्रेम और निशा’ की याद ताजा हो जाती है। वीडियो काफी एंटरटेनिंग है जिसमें माधुरी और सलमान की गुफ्तगू सुनने को मिलती है। इस वीडियो को बिद बॉस के ट्विटर से शेयर किया गया है। जिसमें लिखा गया है- ‘जब सलमानखान और माधुरी दीक्षित ने किया बिग बॉस 13 का घर विजिट, घर के हर कोने ने लगाया डांस वाला ट्विस्ट।’
दरअसल, बिग बॉस की शुरुआत से पहले डांस रिएलिटी शो ‘डांस दीवाने’ का आज यानी 28 सितंबर को ग्रैंड फिनाले है। इसके बाद से 29 सितंबर से रात 9 बजे से बिग बॉस सीजन 13 की जर्नी शुरू होने वाली है। ये शो सोमवार से शुक्रवार रात 10.30 बजे से शुरू किया जाएगा।
Jab @BeingSalmanKhan aur @MadhuriDixit ne kiya #BiggBoss13 ka ghar visit, har corner mein lagaya dance wala twist. Dekhiye inhe on #DanceDeewane2 finale, tomorrow at 8 PM!
Dekhiye #BB13, 29th September se raat 9 baje aur har Mon-Fri 10.30 baje! #DD2Finale #SalmanKhan @Vivo_India pic.twitter.com/X9LwVaB6AR
— Bigg Boss (@BiggBoss) September 27, 2019
शो को लेकर फैंस बहुत उतावले हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि शो में इस बार किस किस नए चेहरे को देखा जा सकता है। ऐसे में बॉलीवुड की डीवा ओरिजनल ‘साकी साकी गर्ल’ कोएना मित्रा का नाम सामने आया है। कहा जा रहा है कि इस शो में कंटेस्टेंट के तौर पर कोएना की एंट्री होगी। कहा तो ये भी जा रहा था कि इस शो के 13वें सीजन में एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता की भी एंट्री हो सकती है। लेकिन तनुश्री ने इस खबर से साफ इनकार करदिया और कहा कि पिछले साल भी इस तरह की अफवाह उड़ाई गई थी कि वह शो में एंटर होगीं। लेकिन ऐसा नहीं है।

