Bigg Boss 13: बिग बॉस 13 का विनर कौन होगा? हर किसी के मन में ये सवाल है। ऐसे में टॉप 6 में शामिल कंटेस्टेंट्स के नामों में अब छटनी की खबरें आ रही हैं। जी हां, पहले खबर आई कि पारस छाबड़ा 10 लाख रुपए लेकर शो से क्विट कर चुके हैं। अब खबरें आ रही हैं कि आरती सिंह भी शो से बाहर हो गई हैं।

फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर इस बारे में काफी चर्चा हो रही है। इसी के साथ ही टॉप 4 कंटेस्टेंट्स के नामों के अंदाजे लगा लिए गए हैं। पारस और आरती के बाहर जाने के बाद- सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, शहनाज गिल और रश्मि देसाई को टॉप 4 कंटेस्टेंट्स कहा जा रहा है।

बिग बॉस के फैन पेज ने इस खबर को एक्सक्लूजिव तरीके से बताते हुए ये पोस्ट किया। जिसमें लिखा था- आरती इविक्टिड। पारस को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं कि शो से पारस बाहर हो चुके हैं। बताते चलें कि अभी शो में 6 टॉप कंटेस्टेंट्स के तौर पर आरती, पारस, सना, रश्मि, आसिम और सिद्धार्थ दिखाई देंगे। लेकिन कहा जा रहा है कि आज के एपिसोड में ये इविक्शन होंगे।

बिग बॉस के घर में आज सभी फाइनलिस्ट का आखिरी दिन होने वाला है, शो का ये सीजन कौन जीतेगा इस बारे में आज शनिवार को आधिकारिक घोषणा की जानी है। पहले बताया जाएगा कि शो में टॉप 3 कौन बनने वाले हैं। इससे पहले शुक्रवार के एपिसोड में बजे हुए कंटेस्टेंट्स की जर्नी को दिखाया गया। शो में किसने क्या किया, किस हद तक गया, उनपर क्या क्या बीती, वह सब शो में एक स्पेशल वीडियो के जरिए दिखाया गया।