Khesari Lal Yadav In Bigg Boss Show: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अब बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर में नजर आएंगे। वहीं घर में दाखिल होने से पहले सलमान खान ने खेसारी लाल की पहले ही परीक्षा ले ली। चैनल द्वारा जारी प्रोमो में खेसारी मशहूर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) के कई सवालों का सामना करते दिखे। सेट पर खेसारी जैसे ही आते हैं वह सलमान के लिए एक गाना गाते हैं- भोजपुरी के एयपोर्ट से हमने भरी उड़ान है, क्या डर है जब मेरे साथ भैया मेरे सलमान हैं। इस गाने पर सलमान वाह वाह करने लगते हैं।

इसके बाद सलमान खेसारी का बाला की टीम यानी आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और यामी गौतम से परिचय कराते हुए कहते हैं ये बिग बॉस की एक्पर्सट टीम है। भूमि बतौर एक्सपर्ट खेसारी से कहती हैं कि सुना है आपको लिट्टी चोखा बहुत पसंद है। खेसारी कहते हैं जब मैं दिल्ली में था तो रोड पर लिट्टी चोखा ही बेचता था। वही बेच कर मैं यहां तक पहुंचा हूं। भूमि फिर कहती हैं कि आपको तो पता ही होगा लिट्टी चोखा खाकर झूठ बोल नहीं सकते। तो लिट्टी चोखा मंगवाते हैं और आपसे से कुछ सवाल करते हैं।

सेट पर लिट्टी चोखा आता है जिसे खेसारी (Khesari) के साथ सलमान भी बड़े चाव से खाते हैं। इस बीच भूमि खेसारी से पहला सवाल करती हैं- कभी अपनी बीवी से झूठ बोला है आज तक? खेसारी इसका जवाब दे पाते इससे पहले ही सलमान बोल देते हैं हां। फिर हंसते हुए खेसारी कहते हैं कि मैं एकलौत आदमी थोड़े हूं जो ये करता हूं। भूमि फिर दूसरा सवाल पूछती हैं- किसी को-एक्टर के साथ दोस्ती से ज्यादा कुछ किया है…। इस सवाल पर खेसारी ने चालाकी भरा जवाब देते हुए कहते हैं कि हां एक-दो लड़कियों से राखी बंधवाया है। भूमि खेसारी से तीसरा सवाल करती हैं- काम के वक्त बीवी के कितन कॉल आते हैं? इस सवाल के जवाब में खेसारी सलमान का मुंह देखने लगते हैं जिसपर सलमान लिट्टी खाते हुए कहते हैं मुझे क्या पता बीवी के कितने कॉल आते हैं। खेसारी फिर भी उन्हीं की तरफ ही देखते रहते हैं जिसपर सलमान फिर कहते हैं मुझे क्या पता…।

आप एक सुपरस्टार हैं तो घर में देख रहे होंगे कितने लोगों का टांका भिड़ा है तो किसी ने अगर घर में आपमें ज्यादा दिलचस्पी दिखाई तो रोमांस का चांस है। खेसारी इस सवाल का तुरंत जवाब देते हुए कहते हैं मैं खुशी के लिए कुछ भी कर सकता हूं। आयुष्मान बीच में टोकते हुए कहते हैं अच्छा अपनी खुशी के लिए कुछ भी कर सकते हैं। खेसारी कहते हैं नहीं नहीं उनकी खुशी के लिए।

भूमि के बाद आयुष्मान सलमान से सवाल करने लगते हैं। कहते हैं, सलमान सर आपने काफी लिट्टी खा ली अब आपको भी कुछ सवालों के जवाब देने होंगे। आयुष्मान पहला सवाल पूछते हैं कि कितने बच्चों का बाप बनना चाहेंग। इस सवाल पर सलमान कहते हैं कि जितना संभव हो उतना। कौन सी फिल्म की शूट के पहले दिन ही ये पता चल गया था कि यह नहीं चलेगी। इसका भी सलमान यूनिक जवाब देते हुए कहते हैं बहुत सारी।