Bigg Boss 13: छोटे परदे का सबसे लोकप्रिय रिएलिटी शो बिग बॉस 13 इस बार काफी मजेदार होने वाला है। शो में निर्माता चुन-चुन कर सेलिब्रिटी को ला रहे हैं। शो को शुरू होने में जहां अब कुछ ही दिन बाकी हैं, एक और नए सदस्य की लिस्ट में नाम जुड़ने जा रहा है। बता दें बिग बॉस में कई बार गेस्ट अपीयरंस देने वाले आदित्य नारायण अब शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। खबरों की माने तो आदित्य ने इसके लिए कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर लिया है। इन दिनों आदित्य आदित्य खतरा,खतरा शोज में नजर आ रहे हैं। वहीं बता दें कि आदित्य के सलमान संग अच्छे रिश्ते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य हाल ही में बिग बॉस की टीम से मुलाकात की। आदित्य ने शो से जुड़ी शर्तें और उसके अनुबंधों को समझ लिया है। आदित्य काफी टीवी शो कर रहे हैं। वह इससे पहले खतरों के खिलाड़ी में भी भाग लिया था। बिग बॉस 13 में आने के बाद आदित्य नारायण शो अपनी बोलने की कला के जरिए सदस्यों में अपनी जगह बना सकते हैं। इन सबके अलावा आदित्य नारायण सलमान खान की फिल्म ‘जब प्यार किसी से होता है’ में उनके बेटे का किरदार भी निभा चुके हैं। अब तक चंकी पांडेय, राजपाल यादव, माहिका शर्मा, सिद्धार्थ शुक्ला सहित कई बड़े नाम सदस्यों की लिस्ट में हैं।
इस बार ‘बिग बॉस 13 में दर्शकों को कई बदलाव देखने को मिल सकते है। इस बार शो में किसी भी आम आदमी की एंट्री नहीं होगी। सिर्फ सेलिब्रिटी ही शो में हिस्सा ले सकते हैं। दर्शक 29 सितंबर से बिग बॉस 13 का लुत्फ रोजाना रात 10 बजे से 11 बजे तक उठा सकते हैं। इसके अलावा ‘बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13)’ का नया घर लोनावला में ना बनाते हुए गोरेगांव फिल्म सिटी में ही बनाया जा रहा है। वहीं खबरें यह भी हैं कि इस बार सलमान खान के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी बिग बॉस 13 को होस्ट कर सकती हैं।