कलर्स के विवादित शो बिग बॉस में जहां हर शनिवार या रविवार को एक सदस्य घर से बाहर जाता है। वहीं सोमवार को यह फैसला हो जाता है कि इस हफ्ते किस सदस्य पर बाहर जाने का खतरा मंडरा रहा है। कल प्रसारित हुए एपिसोड में घर सदस्य विशेष मेहमान मीका सिंह के साथ क्रिसमस मनाते हुए देखे गए थे। आज के एपिसोड में बिग बॉस घरवालों को लग्जरी बजट टास्क देते हैं, जिसकी मदद से ही इस हफ्ते नॉमिनेशन होंगे। हितेन तेजवानी के बाहर जाने के बाद इस हफ्ते एक और चौंकाने वाला एनिमिनेशन हुआ और अर्शी खान घर से बाहर हो गईं।
अर्शी को उम्मीद थी कि वो टॉप 5 या 3 तक पहुंचेगी। मगर अफसोस कि ऐसा नहीं हो पाया। हैरानी वाले एविक्शन के बाद बिग बॉस आज के एपिसोड में घरवालों को एक मजेदार टास्क देते हैं। इस टास्क में घरवालों को गार्डन एरिया में रखे डोम में 42 मिनट का समय बिताना है। उन्हें अपने अंदाजे से 42 मिनट डोम के अंदर रहना है। वहीं बाकी सदस्यों को उनका ध्यान भटकाना है ताकि वो समय का सटीक अंदाजा ना लगा पाएं। जो सदस्य ठीक समय पर डोम से बाहर आ जाएगा वो नॉमिनेट होने से बच जाएगा।
Exclusive! Priyank Sharma And Luv Tyagi Have been Nominated!
Aajao Zabardasti Free ka Credit dhundne waale bikhaariyo
— The Khabri (@BiggBossNewz) December 25, 2017
हिना इस समय घर की कैप्टन हैं इसलिए वो नॉमिनेशन की प्रक्रिया से सुरक्षित हैं। वो इस कार्य की संचालक भी होंगी। द खबरी के ट्विट के अनुसार इस हफ्ते दो जिगरी दोस्त लव त्यागी और प्रियांक शर्मा नॉमिनेट हो गए हैं। शर्मा पिछले काफी समय से गलत कारणों की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं कल के एपिसोड में प्रियांक और लव को पीठ पीछे हिना की बुराई करते हुए देखा गया था।


