कलर्स पर प्रसारित होने वाला रिएलिटी शो बिग बॉस अब फिनाले की ओर बढ़ रहा है। इस शो से हर हफ्ते कोई एक सदस्य बाहर आ जाता है। पिछले हफ्ते किसी को बाहर नहीं किया गया था, लेकिन इस हफ्ते बेघर होने के लिए शिल्पा शिंदे, प्रियांक शर्मा, लव त्यागी और हितेन तेजवानी नॉमिनेट हुए हैं। जैसे ही घर में नॉमिनेटिड सदस्यों के नामों की घोषणा हुई बहुत से लोगों को लगा कि लव बाहर हो जाएंगे। मगर सभी को चौंकाते हुए हितेन को घर छोड़कर जाना पड़ा।
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार सभी को चौंकाते हुए लव ने हितेन को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद हितेन की लड़ाई शिल्पा और प्रियांक से थी। शिल्पा भी सेफ जोन में आगईं। अब घर से बाहर जाने के लिए प्रियांक और हितेन के बीच लड़ाई होनी थी। दर्शकों से तेजवानी की तुलना में शर्मा को ज्यादा वोट मिलें। जिसकी वजह से आज उन्हें घर से बाहर जाना पड़ेगा। हालिया एपिसोड में हमने देखा है कि कैसे लव अपने दोस्तों हिना और प्रियांक के खिलाफ खड़े हो जाते हैं। जो उन्हें रिएलिटी शो के लिए अयोग्य बताते हैं। इसके अलावा अपने महिला अवतार के जरिए उन्होंने बहुत से लोगों को हंसाया है।
Gharwalein kise karenge ghar se beghar? Jaanne ke liye dekhiye #WeekendKaVaar aaj raat 9 PM. #BbSneakPeek pic.twitter.com/favMfd1pPs
— ColorsTV (@ColorsTV) December 17, 2017
हितेन की घर में यात्रा की बात करें तो वे हमेशा काफी बैलेंस्ड सदस्य के तौर पर दिखाई दिए। उन्होंने हमेशा शांत दिमाग और किसी भी तरह के विवाद से दूर रहकर अपने गेम को खेला। यहां तक कि जब हिना ने उन्हें रीढ़विहीन कहा था तो एक्टर का जवाब था कि वो विकास के आदेश का पालन कर रहे हैं। उस समय भी उन्होंने अपना संयम नहीं खोया था। अर्शी की वजह से वो आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं क्योंकि खान लगातार उनके साथ फ्लर्ट करते हुए दिख जाती हैं।


