कलर्स के विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस में अब तक आपको केवल सदस्य लड़ते हुए नजर आते थे। मगर अब बिग बॉस ने सदस्यों के रिश्तेदारों को पड़ोसी के तौर पर शामिल किया है। जिसकी वजह से दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डोज डबल मिल रहा है। घरवाले अपने पड़ोसियों को लुभाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। कल बिग बॉस ने सदस्यों को समय-समय पर किसी एक सदस्य को पूरी तरह से नजरअंदाज करने का टास्क दिया था। इस टास्क में जो सदस्य जीतेगा उसे अपने रिश्तेदार से मिलने का मौका मिलेगा।

सबसे पहले घरवालों को हिना खान को नजरअंदाज करना होता है। इसके बाद बारी आती है शिल्पा शिंदे और प्रियांक की। जो घरवालों से रिएक्शन निकलवाने की पूरी कोशिश करते हैं। शिल्पा विकास से रिएक्शन निकलवाने के लिए उन्हें उकसाते हुए नजर आती हैं। पड़ोसी बने रिश्तेदारों को सभी सदस्यों के रिएक्शन को गिनकर उन्हें नंबर देते होते हैं। इसको लेकर बंदगी कालरा और विकास गुप्ता की मां के बीच बहस हो जाती है। जिसके बाद रॉकी जायसवाल भी आवाज उठाते हुए नजर आते हैं।

बंदगी जहां 10 रिएक्शन बताती हैं वहीं विकास की मां 9 बताती हैं। इसके बाद रॉकी कहते हैं कि आप नहीं मानोगे तो हम मौन व्रत धारण कर लेंगे। अपनी मां के साथ ये सब होता हुआ देखकर विकास परेशान हो जाते हैं। इसके बाद उन्हें और प्रियांक को लड़ते हुए देखा जाता है। शर्मा कहते हैं आपको अपनी मॉम और अपने आप मुबारक हो। विकास कहते हैं कि तुम मेरी मां का चेहरा देख रहे हो? हर चीज में अपना मत घुसाया करो। इसके बाद विकास बंदगी को इस तरह का व्यवहार करने के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं।