बिग बॉस के घर में शुक्रवार यानी 29 दिसंबर के एपिसोड में विकास को बिग बॉस द्वारा एक गुप्त कार्य दिया जाता है। इस गुप्त कार्य के तहत विकास को एक फोन भी मिलता है। इस फोन के द्वारा विकास बिग बॉस से संपर्क साधते हैं। बिग बॉस पहले तो टास्क के अंदर विकास को किसी एक घर सदस्य को रुलाने का टास्क देते हैं। विकास चालाकी से हिना और लव की आंखों से आंसू निकलवा देते हैं। वहीं दूसरे टास्क में बिग बॉस बताते हैं कि उन्हें किसी घर सदस्य पर चोरी का इल्जाम लगाना है।
इस दौरान विकास काफी सूझ-बूझ के साथ आकाश का नाम लेते हैं। विकास कहते हैं कि आकाश ने सारी कॉफी चुरा ली। इस पर प्रियांक, हिना, शिल्पा और लव सभी आकाश पर नाराजगी जाहिर करने लगते हैं। आकाश कहते हैं कि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया। प्रियांक कहते अपनी मम्मी कसम खा, तो आकाश मम्मी और नानी दोनों की कसम खा लेते हैं। इसके अलावा बिग बॉस विकास को एक और काम सौंपते हैं। घर में जेल के अंदर भेजने के लिए किसी एक सदस्य का नाम लेना होता है। इस दौरान बिग बॉस खास तौर पर कहते हैं कि इस प्रक्रिया में आकाश का नाम नहीं आना चाहिए।
.@lostboy54 ko mila unka pehla gupt kaarya! Will he succeed? Find out tonight at 10:30 PM on #BB11. #BBSneakPeek pic.twitter.com/2etc7LcYMC
— COLORS (@ColorsTV) December 29, 2017
वहीं वह खुद का नाम भी नहीं ले सकते। विकास इस प्रक्रिया में आकाश का नाम आने से बचाते हैं। लेकिन घरवाले इसका विरोध करते हैं। विकास कहते हैं कि प्रियांक, लव या पुनीश में से किसी को भी भेज दो। इस पर पुनीश कहते हैं कि हां हॉलिडे है क्या जो किसी को भी भेज दो? दरअसल, बिग बॉस आकाश को कहते हैं कि ये जो टास्क दिया जा रहा है। इसमें अगर विकास सफल होते हैं तो शाम को घर में पार्टी की जाएगी। अगर वह असफल रहते हैं तो न्यूइयर के मौके पर पार्टी नहीं होगी।
Secret task mein @lostboy54 ne lagaya Akash Dadlani par chori ka ilzaam! Catch all the action, tonight at 10:30 PM. #BB11 #BBSneakPeek pic.twitter.com/zeg3UdH4Q6
— Bigg Boss (@BiggBoss) December 29, 2017
Secret task ke liye @lostboy54 ko hai ghar ke kisi ek sadasya ko rulana! Watch the drama unfold tonight at 10:30 PM. #BB11 #BBSneakPeek pic.twitter.com/EvcmKsz81B
— COLORS (@ColorsTV) December 29, 2017


