‘कलर्स’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘बिग बॉस’ में आपने देखा कि शो पर रणवीर सिंह अपनी फिल्म ‘बेफिक्रे’ का प्रमोशन करने आते हैं। सलमान ने अपने शो पर रणवीर का स्वागत किया। बिग बॉस के शो पर रणवीर, सलमान की स्टाईल में ड्रेसअप कर के आए थे। सलमान के पूछने पर उन्होंने कहा कि वे सलमान के बहुत बड़े फैन हैं और बचपन से ही उनकी कॉपी करते आ रहे हैं। सलमान और रणवीर ने साथ में सलमान की फिल्म ‘सुल्तान’ के गाने ‘बेबी को बेस पसंद है’ गाने पर डांस भी किया। रणवीर का कहना था कि सलमान की फिल्मों का पहला दिन थियेटर में कॉर्निवॉल की तरह होता है। थोड़ी देर में वाणी कपूर भी शो पर आती हैं। वाणी ने सलमान से कहा कि वो तो सलमान की फैन हैं ही उनकी मां डिम्पी कपूर भी उनकी बहुत बड़ी फैन हैं। रणवीर कपूर पहले घर के अंदर जाते हैं और सबसे पहले कंफेशन रुम में बानी से मिलते हैं। वो उन्हें देख कर काफी खुश हो जाती हैं। वे उन्हें घर के अंदर लेकर आती हैं। बिग बॉस, रणवीर और वाणी की फिल्म के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। रणवीर चैलेंजर रुम से भी कंटेस्टेंट्स को निकाल कर बाहर गार्डन एरिया में लेकर आते हैं। वे कंटेस्टेंट को टास्क के लिए डेयर देते हैं। वे लोपा से किचन में रखा आटा स्टोर रुम में रखवा देते हैं। जेसन से वो पोल डांस करवाते हैं। जेसन यहां वाणी को रिझाने के लिए अमेजिंग पोल डांस करते हैं। मनु और साहिल को एक दूसरे से पंजा लड़ाने का टास्क मिलता है। रणवीर, मनवीर को लोपा को प्रपोज करने का टास्क देते हैं। मोना को डांस करके जेसन को रिझाने का टास्क दिया जाता है।
रणवीर मोना के परफॉर्मेंस की काफी तारीफ करते हैं। मनु को कहा जाता है कि वे नीतिभा का मेकअप किट स्टोर रुम में ले जाकर रख दें। वहीं नीतिभा को कहा जाता है कि वे अपनी पसंद के अनुसार सदस्य के फेस पर केक लगा सकती हैं। वे मनु के फेस पर केक लगाती हैं क्योंकि उन्होंने उनका मेकअप किट हटा दिया था।
रणवीर ने सलमान से कहा कि घर के अंदर बानी, मनु और मनवीर उन्हें सबसे स्ट्रॉंग कंटेस्टेंट लगते हैं। वाणी और रणवीर के फिर से एक टास्क में भेजा जाता है। लिविंग एरिया में बॉलीवुड एक्टर्स अनिल कपूर, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा और संजय दत्त की कटआउट लगी रहती हैं। वे सभी एक्टर्स की मिमिक्री करते हैं। सलमान वहां रखे खलनायक की कुर्सी पर रणवीर सिंह को बैठने का आदेश देते हैं। सलमान ने रणवीर और वाणी के साथ सवाल – जवाब के रैपिड फायर भी खेला। सलमान ने वाणी से पूछा कि कितनी फिल्मों में नाम प्रेम था। सलमान ने बताया कि 15 फिल्मों में उनका नाम प्रेम था। सलमान ने नीतिभा के पास जो भी मेकअप का सामान बचा है उनको उन्हें भी स्टोर रुम में रख देना होगा। सलमान घरवालों को कुछ ऑडियो क्लिप सुनाते हैं और उन्हें उस सदस्य की आवाज पहचान कर उनके फेस पर स्प्रे करना होता है। एलिना, राहुल और जेसन में से एलिना पहले हफ्ते में ही घर के बाहर हो जाती हैं।
Read Also: बिग बॉस ने दी एक दिन की छुट्टी, दिल्ली आकर शो में वापस लौट गए चोरी के आरोपी ओम स्वामी
