‘कलर्स’ पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 1 नवंबर के एपिसोड में ओमजी, मनु से बातें करते हैं और टीम की स्ट्रैटजी बनाने को कहते हैं। वो कहते हैं कि नवीन नॉमिनेटेड ही नहीं हैं तो उन्हें किसी बात का डर नहीं है। मनवीर यहां कहते हैं कि उन्हें सेलिब्रिटी टीम पर एक डर बनाना पड़ेगा। ओमजी के जाने के बाद मनु, मनवीर से कहते हैं कि स्वामीजी को बस इस बार भी जेल जाने के लिए तैयार रहना है। बिग बॉस घरवालों को एक टास्क देते हैं। जिसमें इंडिया वालों को राजा बनाया जाता है और सेलिब्रिटी टीम को उनका शाही सेवक बनाया जाता है। उनका काम यह होता है कि वे राजा की टीम के लोगों को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। यहां राजा ओमजी को बनाया जाता है। नियम के अनुसार कार्य का असर घर की सत्ता और अगले नॉमिनेशन पर भी पडेगा। सभी ये टास्क सुन कर काफी एक्साइटेड होते हैं। ओमजी कहते हैं कि वे राजा राम का रोल करना चाहते हैं। वे मनवीर से स्ट्रैटजी के बारे में पूछते हैं। यहां लोकेश उनकी बेटी और नवीन लोकेश के पति होते हैं। मनवीर और नीतिभा पति पत्नी के किरदार में होते हैं। मनवीर राजा के बिगड़ैल बेटे होते हैं। सभी कॉस्ट्यूम पहन कर तैयार होते हैं। गौरव को वजीर का रोल मिलता है।
गौरव को बिग बॉस कंफेशन रूम में बुलाकर उन्हें कैमरा देते हुए कहते हैं कि वे गुप्त तरीके से घर के लोगों की फोटोज कैप्चर करेंगे। उन्हें कुछ सीन्स दिये जाते हैं और उसी के अनुसार उन्हें फोटोज क्लिक करने होते हैं। उन्हें ये सिचुएशंस पैदा करके उनकी फोटो क्लिक करनी होती है। बिग बॉस कहते हैं कि अगर उनकी बात राजा टीम को पता चलेगी तो वे असफल हो जायेंगे और वे सत्ता हासिल नहीं कर पायेंगे। वो बाहर आकर अपनी टीम से डिस्कस करते हैं।
मनु भी यहां ओमजी को अपने प्लान के बारे में उन्हें समझाते हैं कि उन्हें किस तरह से अपने शाही नौकरों से काम करवाना है। बानी यहां राजा की शाही अंगरक्षक होती हैं। लोपा, राजकुमारी नीतिभा के लिए नाश्ता तैयार करके देती हैं। ओमजी, बानी को कहते हैं कि वे उनसे किसी बात पर विचार भी ले सकते हैं। मनु उन्हें समझाते हैं कि वे दूसरी टीम के हैं तो वे उनसे नहीं अपनी टीम से डिस्कस करना चाहिए। मनवीर कहते हैं कि वे राजा के बिगड़ैल बेटे दूसरी टीम के लिए होंगे अपनी टीम के लिए नहीं। नीतिभा यहां कहती है कि वे लोग ओमजी को ज्यादा नहीं समझायें वे अपने काम खुद से कर लेंगे। इस पर मनु और नीतिभा में लड़ाई हो जाती है। वजीर यहां राजकुमारी नीतिभा से बात करते हैं। ये देखकर मनवीर उन्हें कहते हैं कि उन्हें राजा की बात माननी चाहिए दूसरों से बातें नहीं करना चाहिए। यहां मनवीर और नीतिभा में लड़ाई हो जाती है। नवीन भी आकर नीतिभा पर चिल्लाते हैं।
Read Also:
बिग बॉस 10: आकांक्षा शर्मा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगी युवराज सिंह की मां शबनम
