बिग बॉस सीजन 10 से चर्चा में आने वाले स्वामी ओम का 63 साल की उम्र में निधन हो गया है। खबर है कि करीब 15 दिन पहले वे पैरालाइज (लकवाग्रस्त) हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक-स्वामी के बेहद करीबी दोस्त के बेटे अर्जुन जैन ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 15 दिनों पहले उन्हें लकवा मार गया था।
इसके बाद उनकी सेहत गिरती गई और अब निधन की खबर आई है। करीब तीन महीने पहले स्वामी ओम को कोरोना भी हुआ था और एम्स में उनका इलाज हुआ था। इसके बाद उन्हें लकवा मार गया। जानकारी के मुताबिक DLF स्थित अंकुर विहार में उनका निधन हुआ।
अर्जुन जैन ने बताया, ‘स्वामी ओम काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। अभी वह कोरोना से ठीक हुए थे और काफ कमजोर हो गए थे। इस वजह से उन्हें चलने फिरने में भी बहुत परेशानी हो रही थी। फिर उनके आधे शरीर में पैरालिसिस हो गया था। 15 दिन पहले लकवा के बाद आज सुबह उन्होंने प्राण त्याग दिए।’
View this post on Instagram
आपको बता दें कि स्वामी ओम को बिग बॉस के शो बहुत पब्लिसिटी मिली थी। बिग बॉस सीजन 10 में अटेंशन पाने के लिए स्वामी ओम ने काफी एक्टिविटीज की थी। ऐसे में वह शो के सबसे विवादित कंटेस्टेंट्स में से एक रहे थे। उस सीजन में स्वामी ओम ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। एक टास्क के दौरान स्वामी ने सारी हदें पार कर डाली थीं।
उन्होंने एक बाउल में टॉइलट कर दिया था और उसे बानी पर दे मारा था। उनके इस एक्ट के बाद घर के अन्य सदस्य उनसे बहुत नाराज हुए थे। उनके खिलाफ सभी खड़े हो गए थे। उनकी इसी हरकत की वजह से बिग बॉस शो से वह निकाल दिए गए थे।

