Bhojpuri ke Gaane, Khesari Lal Yadav, Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का गाना ‘मिलते मरद हमके भूल गईलू’ भोजपुरी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो गया है। ये गाना अभी भी खेसारी के टॉप ट्रेंडिंग गाने में से है। इस गाने को इतनी पॉपुलैरिटी मिली है कि अब तक इस वीडियो सॉन्ग को यूट्यूब पर 300 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। गाने में खेसारी लाल अपनी लवर से रूठे हुए हैं।

खेसारी लाल ने ही अपने इस पॉपुलर वीडियो में आवाज दी है। ऐसे में लोग इस गाने को ज्यादा कनेक्ट कर पा रहे हैं। मिलते मरद हमके भूल गईलू’ गाने को खेसारी के साथ प्रियंका सिंह ने आवाज दी है। लिरिक्स पवन पांडे के हैं और म्यूजिक शंकर सिंह का है। गाने का कॉन्सेप्ट सोनू पांडे का है। इस गाने को प्रोड्यूस किया है रवि सिंह ने।

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के चहेते सुपरस्टार हैं। उनका हर गाना हिट साबित होता है। हालांकि ये गाना काफी पुराना है फिर भी दर्शक इसे आज भी बार बार सुनते हैं। खेसारी का हाल ही में एक नया गाना सामने आया था। जब भोजपुरी स्टार बिग बॉस 13 के घर के अंदर जाने वाले थे उससे एक महीना पहले उस गाने को रिलीज किया गया था।

खेसारी लाल यादव का गाना Happy New Year ने यूट्यूब पर खूब धमाल मचाया हुआ है। गाने के बोल हैं- ‘पीके बियर बोल हैप्पी न्यू ईयर’। उन्होंने अपने चाहने वालों को नए साल आने से पहले ही गाने के तौर पर एक उपहार दिया है।

‘मिलते मरद हमके भूल गईलू’  के अलावा खेसारी और प्रियंका का एक औऱगाना सामने आया है। ‘बिस्कुट डुबा के’ गाने को खेसाली लाल यादव ने गाया है। वहीं प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने भी खेसारी के साथ इस गाने में सुर से सुर मिलाए। इसके गीतकार हैं आजाद सिंह और संगीत का निर्देशन किया है ओम झा ने।

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का ये गाना फिल्म ‘भाग खेसारी भाग’ (Bhag Khesari Bhag)से है। ‘बिस्कुट डुबा के’ (Biscuit Dubake) गाने को फैंस इतना पसंद कर रहे हैं कि अब तक इस भोजपुरी गाने को 10,412,468 व्यूज मिल चुके हैं। इसके गीतकार हैं आजाद सिंह और संगीत का निर्देशन किया हगै ओम झा ने।