Bhabhi Ji Ghar Par Hain: टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘भाभी जी घर पर हैं’ की अंगूरी भाभी और उनका भोलापन सबको बहुत पसंद आता है। अब उन्होंने डांस से अपने फैंस का दिल जीतने की कोशिश की है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे ने अपने ऑन स्क्रीन पति ‘तिवारी जी’(रोहताश गौड़) और ‘पेलू’ (अक्षय पाटिल) के साथ मिलकर एक डांस वीडियो बनाया है।
शुभांगी अत्रे ने ‘झील के उस पार’ फिल्म के गाने, ‘एक बार पहरा हटा दे शराबी, देख फिर होता है क्या’ गाने पर रील बनाया है जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए शुभांगी ने लिखा, ‘हमने भी कर लिया।’ बता दें ये गाना इन दिनों सेलेब्स के बीच काफी लोकप्रिय है और इस पर कई सेलेब्स ने रील्स भी बनाए हैं।
वीडियो में शुभांगी लाल रंग का शरारा पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लोग उनके डांस और लुक को खूब पसंद कर रहे हैं साथ ही तिवारी जी पर भी कमेंट कर रहे हैं। वेंकटेश्वर नाम के एक यूजर ने कमेंट किया, ‘क्या बात है भाभी जी!!’ आकाश नाम के यूजर ने लिखा, ‘वाउ भाभी जी। आज तो तिवारी जी को भी ट्रेंड में ले आईं।’
View this post on Instagram
एट नाम के एक अकाउंट से कमेंट किया गया, ‘तिवारी जी को तो डांस करना नहीं आता।’ अखिल ने लिखा, ‘भाभी जी आप लाल शरारे के बेहद खूबसूरत लग रही हैं।’ शिवम लिखते हैं, ‘अरे अपने पेलू भैया भी डांस कर रहे हैं।’ नीति नाम की एक यूजर ने लिखा, ‘मैम हम इंतजार कर रहे थे कि आप ये रील कब बनाओगे। देखकर मजा आ गया। बहुत खुश हूं।’
शुभांगी के डांस स्किल्स देख फैंस लव रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें, शुभांगी एक ट्रेंड डांसर हैं जिन्होंने कत्थक की ट्रेनिंग ली है। उन्हें डांस बेहद पसंद है और वो अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर डांस वीडियोज शेयर करती हैं।
शुभांगी अत्रे की निजी जिंदगी की बात करें तो शुभांगी की शादी 19 वर्ष की उम्र में हो गई थी। शादी के बाद शुभांगी की एक बेटी, आशी हुई जिसके जन्म के दो सालों बाद शुभांगी ने अपने टीवी करियर की शुरुआत की। शुभांगी ने ‘कसौटी जिंदगी के’ सीरियल से अपना करियर शुरू किया था।