Shri Krishna: जब से कोरनोवायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन लगा। तभी से रामानंद सागर का कोई न कोई धार्मिक धारावाहिक टीवी पर आ रहा है। इसकी शुरुआत हुई थी दूरदर्शन पर ‘रामायण’ से टीवी पर रामायण की वापसी के बाद से ही लोगों से धारावाहिक को खूब प्यार मिला और वो टीआरपी में टॉप पर काबिज़ रहा। रामायण खत्म होने के कुछ समय बाद ही टीवी पर सागर आर्ट्स का एक और धारावाहिक शुरु हुआ। जिसमें सर्वदमन डी बैनर्जी ने भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई थी। वहीं भगवान की युवा अवस्था का किरदार स्वप्निल जोशी ने निभाया था।

 

रामायण की तरह ही दर्शकों से श्री कृष्णा को भी खूब प्यार मिल रहा है। दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहा श्री कृष्णा पिछले कई हफ्तों से पहले नंबर पर बना हुआ है। श्री कृष्णा से पहले उस जगह पर रामायण और महाभारत काबिज थे लेकिन इन धारावाहिकों के खत्म होने के बाद लोगों की पहली पसंद श्री कृष्णा है। यह सीरियल भी रामानंद सागर ने ही बनाया था। इसे 1993 से 1996 के बीच दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था।

20 जून से 26 जून के बीच BARC(Broadcast Audience Research Council) की रेटिंग के आधार पर जहां, श्री कृष्णा नंबर एक पर है। तो वहीं दूसरा स्थान सिद्धार्थ कुमार तिवारी द्वारा निर्देशित सौ करोड़ की लागत से बने ‘महाभारत’ ने हासिल किया है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है महिमा शनि देव की। इसमें दया शंकर पांडे ने शनि भगवान का रोल प्ले किया। ‘महिमा शनि देव की’ को सागर आर्ट्स ने भी बनाया था। लॉकडाउन के दौरान इसे टीवी पर दोबारा प्रसारण किया जा रहा है। इस शो को लोग दंगल टीवी चैनल पर  देख पा रहे हैं।

लिस्ट में चौथा नाम ‘रामायण’ सीरियल का है। पिछले कई हफ्तों से ये सीरियल टीआरपी की लिस्ट में बना हुआ है। इसमें गुरमीत चौधरी राम और उनकी रियल लाइफ पत्नी देबीना बनर्जी सीता बनीं थीं। पांचवे नंबर पर हिना खान के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने जगह बनाई है। लॉकडाउन के दौरान इस शो का स्टार उत्सव पर दोबारा प्रसारण किया जा रहा है। खास बात है ये कि टॉप पांच में से चार धारावाहिक पुरौणिक कथाओं पर आधारित धार्मिक सीरियल हैं।