Bandini Serial 27 November 2019 Full Epiosde Online Update: दंगल टीवी पर प्रसारित होने वाले शो बंदिनी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। शो में रोजाना आ रहे टर्न और ट्विस्ट के चलते फैंस में शो को लेकर लगातार रोमांच बन हुआ है। बंदिनी में इस वक्त दिखाया जा रहा है कि संतो पर आरोप लगा है कि रुद्र के साथ उसका चक्कर चल रहा है।

संतो खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए कोशिशें करती नजर आएगी। वैसी भी धर्मराज शक्ति सिंह माहियावंशी की पत्नी संतो ने कुछ गलत नहीं किया है। बंदिनी में जल्द ही धर्मराज शक्ति सिंह के सामन सच आ जाएगा और पूरे परिवार के सामने जहां संतो बेगुनाह साबित होगी वहीं रूद्र का भांडा फूट जाएगा।

संतो के बेकसूर होने के बावजूद कुछ देर के लिए ही सही पर घरवालों का विश्वास डगमगा गया था पर कहीं न कहीं धर्मराज को पूरा भरोसा था कि संतो कुछ भी गलत नहीं कर सकती। अब जब सच्चाई सबके सामने आ जाएगी तो धर्मराज को बहुत ज्यादा क्रोध आएगा कि संतो को फंसाने की सााजिश चल रही है।

मालूम हो कि संतो महियावंशी को बदनाम करने के लिए उसपर इल्जाम लगा हुआ था जिसके बाद ससुराल वाले संतो को शक की निगाह से देख रहे थे साथ ही बहन खेमी बेन भी अपनी बहन संतो पर विश्वास नहीं कर रही है। शुरुआत में तो ऐसा लग रहा था कि रूद्र की चाल कामयाब हो रही है। ऐसे में रुद्र बहुत खुश भी था लेकिन संतो ने आसानी से हार नहीं मानी और खुद को बेकसूर साबित कर ही दिया।

संतो के दिल में ये बात चुभ रही थी कि उसके पति धर्मराज और बहन खेमी ने उसका साथ नहीं दिया। खेमी भी शर्म लाज के मारे दबी हुई है। ऐसे में संतो ने अकेले सारी बाधाओं को पार करते हुए खुद को बेगुनाह साबित किया है वहीं शो में आएगा दिखाया जाएगा कि धर्मराज को भी संतो पर बिना वजह शक करने के चलते पछतावा होगा और कहीं न कहीं उसके और धर्मराज के बीच रिश्तों में सुधार आने के साथ ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी।