Bandini Serial 25 November 2019 Full Epiosde Online Update: दंगल टीवी पर प्रसारित होने वाले शो बंदिनी में इस वक्त काफी रोमांचक मोड़ आ चुका है। शो में इस वक्त सारे लोग संतो के खिलाफ हो गए हैं। धर्मराज की पत्नी से सबकी अपेक्षाएं हैं कि कह कुछ भी गलत नहीं कर सकती। संतो ने कुछ गलत किया भी नहीं है उसे फंसाने की सााजिश चल रही है। फिर भी कोई उसका विश्वास करने को तैयार नहीं है। संतो पर आरोप लगा है कि रुद्र के साथ उसका चक्कर चल रहा है।

धर्मराज शक्ति सिंह माहियावंशी की पत्नी संतो महियावंशी पर ये इल्जाम लगा हुआ है। ससुराल वाले तो संतो को शक की निगाह से देख रहे हैं साथ ही बहन खेमी बेन भी अपनी बहन संतो पर विश्वास नहीं कर रही है। पहली बार जब ये मुद्दा धर्मराज के सामने आता है तो धर्मराज गुस्से से लाल हो जाता है। रूद्र की चाल कामयाब हो रही होती है। ऐसे में रुद्र बहुत खुश होता है। लेकिन संतो हार मानने वाली लड़की नहीं है।

वह रूद्र को सबक सिखाएगी लेकिन संतो के दिल में ये बात चुभ रही है कि उसके पति धर्मराज और बहन खेमी ने उसका साथ नहीं दिया। खेमी भी शर्म लाज के मारे दबी हुई है। ऐसे में अब संतो अकेली है। संतो पहले प्रोमो में काफी मजबूती के साथ कहती नजर आई थी, कि वह अब किसी की बंदिनी नहीं बनेगी। ‘अब मैं स्वतंत्र हूं।’

 

बता दें, शो बंदिनी इमेजिन टीवी पर प्रसारित किया जाता था। इसके बाद इस शो को साल 2011 में बंद किया गया। दर्शकों के बीच ये शो काफी पॉपुलर था। ऐसे में अभी भी इसे दर्शक देखना पसंद कर रहे हैं। इसके चलते दंगल टीवी पर एक बार फिर से इस शो को चलाया जा रहा है। दर्शकों के बीच इस शो की अच्छी पहुंच है और दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है।