Bandini Serial 21 November 2019 Full Epiosde Online Update: शो बंदिनी इस वक्त काफी इंट्रस्टिंग मोड़ पर आ गया है। दंगल टीवी पर प्रसारित (Dangal TV Channel) होने वाले इस शो में इस वक्त संतो अपने स्वाभिमान के लिए अपने ही घरवालों से लड़ रही है। संतो पर आरोप लगा है कि रुद्र के साथ उसका चक्कर चल रहा है। धर्मराज शक्ति सिंह माहियावंशी की पत्नी संतो महियावंशी पर ये इल्जाम लगा हुआ है। ऐसे में संतो इस कलंक को अपनेसिर से हटाने की पूरी कोशिश करती दिख रही है।

हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है जिसमें दिखाया गया है कि आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूद्र आग में और घी डालेगा औऱ संतो की जिंदगी तबाह करने की कोशिश करेगा। इधर धर्मराज का मन ये मानने को तैयार नहीं लेकिन वह सबूतों पर ध्यान देगा।

संतो इस बात से चौंक जाएगी कि उसका पति उसपर विश्वास नहीं कर रहा। ऐसे में बंदिनी बनी पत्नी संतो कहेगी कि वह अब तंग आ चुकी है वह अब इस रूप से आजाद होगी। संतो खुद को साबित करने के लिए पूरा दम लगा रही है। लेकिन पति को अहसास नहीं करा पा रही कि वह सच कह रही है।

धर्मराज को लगता है कि उसने छोटी उम्र की लड़की से शादी की है ऐसे में वह डगमगा सकती है। रूद्र इस बात का फायदा उठा रहा है और संतो के जीवन में आग लगा रहा है।बता दें, ये शो इमेजिन टीवी पर आता था। साल 2011 में 29 जनवरी को इस शो का आखिरी महा एपिसोड प्रसारित किया गया था।

फैंस को ये शो बहुत पसंद आया था ऐसे में इस शो की काफी डिमांड थी। अब शो बंदिनी दंगल टीवी पर फिर से प्रसारित किया जा रहा है। इस शो में संतो के किरदार में Aasiya Kazi हैं वहीं धर्मराज के किरदार में रॉनित रॉय हैं। इस शो में रॉनित एंग्री मैन के तौर पर खूब पॉपुलर हुए थे। उनपर ये छवि खूब जची थी ऐसे में संतो और धर्मराज को साथ में खूब पसंद किया गया था।