टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 2 दर्शकों के दिलों को छू रहा है। शो में दिशा परमार और नकुल मेहता की जोड़ी को राम और प्रिया के किरदार में काफी पसंद किया जा रहा है। इस वक्त शो में दिखाया जा रहा है कि राम और प्रिया की शादी होने जा रही है। दोनों एक दूसरे से प्यार नहीं करते हैं, बावजूद इसके प्रिया और राम एक बंधन में बंधने जा रहे हैं।
प्रिया की मां चाहती है कि प्रिया की शादी हो जाए क्योंकि प्यार में धोखा खाई प्रिया को वह अकेले नहीं देख पा रही। इधर, राम अपने प्यार की कसम के चलते उससे दूर है, ऐसे में राम हो तड़पता देख उसके दोस्त परेशान है और वह चाहते हैं कि राम की लाइफ में भी कोई आ जाए। दोनों तरफ से राम प्रिया को जोर दिया जा रहा है वह शादी कर लें।
अब कहानी में ट्विस्ट बनकर आए हैं प्रिया के पापा। प्रिया के पिता अपनी दूसरे परिवार के साथ रहते हैं और प्रिया के परिवार से उन्हें कोई सरोकार नहीं है। लेकिन बिजनेस डील के चलते अपने बॉस के कहने पर वह अपनी बेटी की शादी को तुड़वाने में तुले हैं।
असल में कपूर फैमिली को पता चल गया है कि शिवी (राम कपूर की बहन) प्रेगनेंट नहीं है। पहले राम और प्रिया सिर्फ इस वजह से ही शादी कर रहे थे ताकि प्रिया का भाई शादी के लिए मान जाए। प्रिया के भाई ने ठान रखा था कि जब तक उसकी बहन के लिए कोई वर नहीं मिल जाता वह शिवी से शादी नहीं करेगा। ऐसे में राम को शिवी की प्रेग्नेंसी की बात पता चल जाती है और वह प्रिया से शादी करने के लिए राजी हो जाता है। पर अब जब सच्चाई सामने आ जाती है, इसके बाद राम प्रिया को कहा जाता है कि अब वह एक बार फिर सोचलें।
इधर राम को पता लगता है कि प्रिया की पर्सनल लाइफ के अलावा उसकी फैमिली का भी अलग ड्रामा है। प्रिया के पिता का कुछ सच है जिसे अब राम जानना चाहता है। राम कहता है कि अगर प्रिया उसकी जिंदगी में आ रही है तो ऐसे में उनके परिवार के बारे में कपूर फैमिली को सब पता होना चाहिए। क्या है प्रिया के पिता का सच? ये जानना काफी दिलचस्प है।
