सारी दुनिया को योग सिखाने वाले बाबा रामदेव को अब आप बर्फ पर योगा करते हुए देखेंगे। इससे पहले आपने उन्हें स्टेज पर या फिर नीचे बैठकर योग करते हुए देखा होगा। योगगुरु रामदेव सोनी टीवी के डांस रिएलिटी शो सुपर डांसर 2 में शिरकत करेंगे। जहां उनके सामने प्रतियोगी देशभर में मशहूर डांस फॉर्म्स को प्रस्तुत करेंगे। अब बाबा रामदेव किसी शो में जाएं और वहां योगा करके ना दिखाएं ऐसा कैसे हो सकता है। इसी वजह से सुपर डांसर 2 के सेट पर उन्होंने बर्फ पर योगा करके दिखाया।

सुपर डांसर के सेट पर मौजूद हर कोई उन्हें बर्फ पर डांस करते हुए देखकर हैरान रह जाता है। इसके बाद शिल्पा शेट्टी हंसते हुए कहती हैं कि आपकी मां ने आपको क्या खाकर पैदा किया है। 20 सेकेंड के इस वीडियो को तिजारावाल एसके नाम के यूजर ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। इसे उन्होंने कैप्शन दिया- अद्भुत, अविश्वसनीय और अनिर्वचनीय। बर्फ पर ऐसा योगा। पहले कभी ना देखा होगा। महान योगी, संकल्प-सिद्ध और एकाग्रचित्त कर्मयोद्धा का अकल्पनीय स्वरूप। देखें 10 मिनट का बर्फ योगा सोनी टीवी पर आज रात को 8 बजे।

https://twitter.com/tijarawala/status/941894874231476225

 

 

आज रात के एपिसोड में योगा करने के साथ रामदेव एक प्रतियोगी को गाय उपहार के तौर पर देते हुए दिखाई देंगे। यह गाय विशाल शर्मा नाम के प्रतियोगी के जीवन के संघर्षो के बारे में सुनने के बाद उन्हें दी जाएगी। रामदेव ने कहा- मैं गायों से प्यार करता हूं, ठीक उसी तरह जैसे विशाल करता है। मुझे यह जानकर प्रसन्नता हो रही है कि उनके माता-पिता ने विशाल के भविष्य और करियर के लिए उनके रोजगार के एकमात्र साधन गाय को बेच दिया। मैं इस शो और प्लेटफॉर्म का शुक्रगुजार हूं, जिससे इस छोटे बच्चे को समर्थन मिला। अपने तरीके से, मैंने विशाल को गाय और गाड़ी उपहार में देने का तरीके चुना, जिससे उनकी प्रेरणा बनी रहे और वह अपने तरीके से प्रस्तुति दें।