Umang 2019: अक्षय कुमार और अजय देवगन बॉलीवुड की कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। हाल ही में अक्षय और अजय देवगन रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सिंबा’ में भी दिखाई दिए थे। इसके अलावा अजय देवगन और अक्षय कुमार फिल्म ‘सुहाग’, ‘इंसान’, ‘खाकी’ जैसी फिल्मों में भी साथ काम कर चुके हैं। अब अक्षय और अजय दोनों उमंग 2019 में भी नजर आएंगे। जी टीवी के इस शो (मुंबई पुलिस शो, एन्युअल चैरेटी इवेंट) में अक्षय दर्शकों के सामने ग्रैंड एंट्री मारते नजर आएंगे।

ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में शो के दौरान अक्षय की उस ग्रैंड एंट्री की हल्की सी झलक देखने को मिलती है। तभी एक्टर अजय देवगन अक्षय की एंट्री का मजाक उड़ाते दिखाई देते हैं। अक्षय अपने ‘खिलाड़ी’ वाले अंदाज में आडियंस के सामने स्टेज पर पुलिस की वर्दी में आते हैं। ऐसे में अक्षय की ग्रैंड एंट्री का मजाक उड़ाते हुए अजय कहते हैं- ‘तू वहां से क्यों आया, यहां से भी आ सकते थे।’ यह लाइन सुनते ही सब हंसने लगते हैं। ऐसे में अक्षय भी हंसते दिखाई देते हैं। लेकिन इसके बाद अक्षय भी अजय देवगन को पलट कर जवाब देते हैं। देखें वीडियो:-

इस दौरान स्टेज पर अक्षय और अजय के अलावा रोहित शेट्टी भी होते हैं। बता दें, अजय देवगन रोहित शेट्टी के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। सिंघम और सिंघम 2 इसके अलावा ‘सिंबा’ में भी अजय देवगन नजर आए थे। वहीं फिल्म ‘सिंबा’ में स्पेशल अपीयरेंस में अक्षय कुमार भी दिखाई दिए थे। अक्षय रोहित शेट्टी की अगली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में नजर आने वाले हैं।

बता दें, Umang Mumbai Police show एक एन्युअल चैरेटी इवेंट है। इसमें सभी स्टार्स और सेलेब्स मिल कर मुंबई पुलिस की सेवा और योगदान को सम्मानित करते हैं। इस बार शो में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, आमिर खान, अजय देवगन, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और सारा अली खान नजर आएंगे। टेलीविजन पर 3 फरवरी को रात 8 बजे शो प्रसारित किया जाएगा।