64th Vimal Filmafare Awards 2019: साल 2019 के फिल्मफेयर अवॉर्ड की नॉमिनेशन लिस्ट जारी कर दी गई है। 64वां विमल फिल्मफेयर अवॉर्ड फंक्शन 23 मार्च 2019 को होने जा रहा है। इस ग्रैंड इवेंट में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे शिरकत करेंगे। वहीं साल की बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस को फिल्मफेयर अवॉड से सम्मानित भी किया जाएगा। ऐसे में बॉलीवुड फैन्स काफी एक्साइटेड हैं और यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस बार उनके फेवरेट एक्टर या फिल्म को अवॉर्ड मिलेगा या नहीं। ऐसे में फिल्मफेयर द्वारा इस अवॉर्ड फंक्शन में अवॉर्ड जीतने की रेस में दौड़ने वालों के नामों की घोषणा की जा चुकी है। फिल्मफेयर ने 2019 की नॉमिनेशन लिस्ट जारी की है। जानिए बेस्ट फिल्म कैटेगरी में कितनी और कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं। वहीं इस बार कितने एक्टर और एक्ट्रेसेस इस रेस में शामिल हो रहे हैं…

फिल्मफेयर Best Film नॉमिनेशन लिस्ट

अंधाधुन
बधाई हो
पद्मावत
राजी
संजू
स्त्री

बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स

अंधाधुन-श्रीराम राघवन
बधाई हो- अमित शर्मा
मंटो- नंदिता दास
पटाखा-विशाल भारद्वाज
राजी-मेगना गुलजार
तुंबाट-अनिल राही बरवे

बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल (मेल)

अक्षय कुमार-पैडमैन
आयुष्मान खुराना-अंधाधुन
राजकुमार राव-स्त्री
रणबीर कपूर-संजू
रणवीर सिंह-पद्मावत
शाहरुख खान-जीरो

क्रिटिक अवॉर्ड (बेस्ट एक्टर मेल)

आयुष्मान खुराना-आंधाधुन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी-मंटो
रणबीर कपूर-संजू
रणवीर सिंह- पद्मावत
वरुण धवन-अक्तूबर
विनीत कुमार सिंह-मुक्काबाज

बेस्ट एक्टर (फीमेल)

आलिआ भट्ट-राजी
नीना गुप्ता-बधाई हो
दीपिका पादुकोण-पद्मावत
रानी मुखर्जी-हिचकी
तब्बू-अंधाधुन

क्रिटिक अवार्ड (बेस्ट एक्टर फीमेल)

अनुष्का शर्मा-सुई धागा
आलिया भट्ट-राजी
राधिका मदान-पटाखा
तब्बू-अंधाधुन
तापसी पन्नू-मुल्क

बेस्ट डायरेक्टर

अमर कौशिक-स्त्री
अमित शर्मा-बधाई हो
मेघना गुलजार-राजी
राजकुमार हिरानी-संजू
संजय लीला भंसाली-पद्मावत
श्रीराम राघवन-अंधाधुन

बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल मेल)

अपारशक्ति खुराना-स्त्री
गजराज राव-बधाई हो
जिम सरब-पदद्मावत
मनोज पहवा-मुल्क
पंकज त्रिपाठी-स्त्री
विक्की कौशल-संजू

बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग फीमेल)

गीतांजलि राव- अक्तूबर
कैटरीना कैफ-जीरो
शिखा तल्सानिया-वीरे दी वेडिंग
स्वरा भास्कर-वीरे दी वेडिंग
सुरेखा सीकरी-बधाई हो
यामिनी दास-सुई धागा

बेस्ट म्यूजिक एलबम

धड़क-अजय अतुल
मनमर्जियां-अमित त्रिवेदी
राजी-शंकर एहसान लॉय
सोनू के टीटू की स्वीटी-रोचक कोहली, योयो हनी सिंह, अमाल मलिक, गुरु रंधावा, Zack Knight, सौरभ-वैभव और रजत
पद्मावत-संजय लीला भंसाली
जीरो-अजय अतुल

बेस्ट लिरिक्स

ऐ वतन-गुलजार (राजी)
बिनते दिल-ए.एम तुरज (पद्मावत)
दिलबरो-गुलजार (राजी)
कर हर मैदान फतेह-शिखर अस्तित्व (संजू)
मेरे नाम त-इर्शाद कामिल (जीरो)
तेरा यार हूं मैं-कुमार (सोनू के टीटू की स्वीटी)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)

अभय जोधपुरकर-मेरे नाम तू (जीरो)
अरिजीत सिंह-तेरा यार हूं मैं (सोनू के टीटू की स्वीटी)
अरिजीत सिंह-ऐ वतन (राजी)
अरिजीत सिंह-बिनते दिल(पद्मावत)
बादशाह-तरिफ्फां (वीरे दी वेडिंग)
शंकर महादेवन-दिलबरो (राजी)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)

हर्षदीप कौर, विभा सरफ-दिलबरो (राजी)
जोनिता गांधी-आहिस्ता (लैला मजनू)
रोनकिनी गुप्ता-छाव लगा (सुई धागा)
श्रेया घोषाल-घूमर (पद्मावत)
सुनीधी चौहान-ऐ वतन (राजी)
सुनिधी चौहान-मनवा (अक्तूबर)

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)