राष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव का एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के बारे में अपमानजनक बयान देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बीजेपी ने इसके लिए तेजस्वी यादव की कड़ी आलोचना की है। इसी के चलते फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भड़कते हुए तेजस्वी यादव को एक सलाह दी है।

अशोक पंडित ने किया ट्वीट: फिल्ममेकर अशोक पंडित ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आपकी माताजी को मुख्यमंत्री होते हुए भी हमने उनको कभी नहीं सुना था !बोलते तो आपके पीताश्री थे !नेता जी चिंता मत करिए मुर्मू जी जीतने के बाद ज़रूर बोलेंगी !खैनी ज़रा कम खाइए !

लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं: अशोक पंडित के ट्वीट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये खुद दो लाइन मोदी जी के सामने नहीं बोल पाए थे। राहुल नाम के यूजर ने लिखा कि भाई साहब तो लिखा हुआ भी पढ़ कर बोल नही पाते और नुक्स दूसरो में निकाल रहे हैं। आनंद नाम के यूजर ने लिखा कि मोदी जी के सामने ठीक से अपना भाषण भी नहीं पढ़ पाए अब यहां ज्ञान दे रहे हैं। कृष नाम के यूजर ने लिखा कि देश का दुर्भाग्य तभी है जब बड़बोले सारे मिलते हैं लेकिन चुपचाप काम करने वाला कोई नहीं मिले।

एक यूजर लिखते हैं कि इनको वो राष्ट्रपति चाहिए जो अपने ट्विटर हैंडल पर गालियां देता हो, कश्मीर के नेताओं को देश भक्त कहता हो, और देश के खिलाफ कांग्रेस का साथ देता हो। एक यूजर ने लिखा कि तो मुर्मू जी की तुलना आप राबड़ी देवी से कर रहे हैं!? दीपक नाम के यूजर ने लिखा कि मेरे देश का दुर्भाग्य हैं आप जैसे नेता मिले अब तो राजनीति भी वरासत में मिलने लगीं हैं जो सही से बोल भी नहीं सकते वो हमको ज्ञान दे रहे हैं।

तेजस्वी का द्रौपदी मुर्मू पर तंज: बता दें कि, बीते दिन शिवहर पहुंचेआरजेड़ी नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति चुनाव को लेकर तंज कसा है जहां पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भवन में हमें कोई मूर्ति तो नहीं चाहिए, हम राष्ट्रपति का चुनाव कर रहे हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि आपने विपक्ष की ओर से उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हमेशा सुना होगा लेकिन सत्ता पक्ष की राष्ट्रपति की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को हमने कभी नहीं सुना है। वे जब से NDA की उम्मीदवार बनी हैं उन्होंने अभी तक एक भी प्रेस वार्ता तक नहीं की है।